Congress on BJP राज्यपाल ही ‘VIP’ है – गणेश गोदियाल

Congress on BJP अंकिता भंडारी के मामले को लेकर सियासी पारा गरमाया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जिस पर सवाल थे, उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है और कल मैंने उनका बयान सुना, जिसमें वे कह रहे हैं कि इस मामले में दोषियों को सजा हो चुकी है. लेकिन ये आधी-अधूरी जानकारी है, जिनको सजा हुई है वो छोटी मछलियां हैं.

Congress on BJP

आगे गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि मुझ पर किसी VIP को सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा है. मेरी जान खतरे में है और इसके बाद ही अंकिता का मर्डर कर दिया गया. इस मामले में BJP सरकार ने तमाम बहाने बनाए. यह भी कहा- कोई VIP नहीं था. लेकिन इनकी पार्टी के लोगों ने ही आरोप लगाए थे कि जो राज्यपाल बने हैं, वही कथित VIP है.आगे गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि कथित VIP को सिक्किम का राज्यपाल बनाया ही इसलिए गया है, ताकि उनसे पूछताछ न की जा सके. हम इसका विरोध करते हैं. वहीं BJP के जो भी लोग सफाई दे रहे हैं, वो उत्तराखंड को बता दें कि वो VIP कौन था ?