Food Eating Time स्वास्थ्य ही हमारी पूंजी है और इसी स्वास्थ्य के लिए हम खाना खाते हैं ,लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम आराम से और धीरे-धीरे खाना खाना तो बिल्कुल भूल ही गए हैं। खाना खाने को हम किसी काम की तरह जल्दी बाजी में निपटा देते हैं। यही वजह है कि आज इंसान बीमार है। लोगों को 100 तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी फास्ट ईटर हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातें जरूर जाननी चाहिए।
Food Eating Time खाना खाने के लिए औसत कितना समय लेना चाहिए?

- Food Eating Time एक्सपर्ट और विशेषज्ञों के मुताबिक खाना खाने के समय आपको कम से कम 30 से 35 मिनट का समय जरूर लेना चाहिए। इस दौरान आपको बिल्कुल रिलैक्स होकर भोजन को खूब चबाकर खाना चाहिए। एक्सपर्ट कहते हैं कि भोजन को आनंद लेते हुए सेवन करने से ये शरीर में लगता भी है और आपको खाने ने मजा भी आता है। खाना खाते समय आपको दिमाग को शांत रखते हुए थाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। खाने को आराम-आराम से धीरे-धीरे खाना चाहिए क्योंकि जल्दी बाजी में खाने से आपके खाने का कण सांस वाली नली में फंस सकता है, जल्दी बाजी में खाना खाने से पाचन क्रिया पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे भोजन को पचने में अधिक समय लगता है।

Food Eating Time भोजन की गति को धीमा करने के सुझाव
– अपने भोजन को 30 मिनट तक बढ़ाने के लिए टाइमर का उपयोग करें या घड़ी देखें।
– भोजन के आधार पर प्रत्येक निवाले को 15 से 30 बार चबाने की कोशिश करें।
– हर कुछ खाने के निवाले के साथ पानी के घूंट लें। यह आपको भरा हुआ महसूस करने में भी मदद कर सकता है।
Food Eating Time क्या कहती है स्टडी?

- Food Eating Time अगर आप खाना धीरे और चबा कर खाते हैं तो इससे आपका डाइजेशन सही रहता है, लेकिन जल्दी बाजी में खाना खाने से या चबाने के बजाय निगल जाने से डाइजेशन बिगड़ सकता है। सीने में जलन, अपच और गैस जैसी दिक्कतें होने की संभावना रहती है।जल्दी-जल्दी खाने से आपको डायबिटीज का भी खतरा हो सकता है। खाना जल्दी खाने से शरीर में इंसुलिन का प्रभाव कम होने और ब्लड ग्लूकोस के बढ़ने की संभावना बनी रहती है, इसके चलते आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं .. जल्दी में खाना खाने से इंसान मेटाबोलिक सिंड्रोम का शिकार हो जाता है। ऐसे में उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है, और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से ही हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
Must Read This Story – https://shininguttarakhandnews.com/walking-benefits-digest-system/


