Old Man Dance सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स डांस से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं. इनमें से कुछ वीडियोज हैरान कर देते हैं, तो कुछ वीडियोज हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर देते हैं. यूं तो डांस के एक से बढ़कर एक वीडियोज आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियोज वाकई कमाल के होते हैं, जो पूरी की पूरी महफिल ही लूट लेते हैं.
Old Man Dance जबरदस्त एक्सप्रेशन देते हुए ठुमके

- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स हसीना के संग अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के हिट गाने सलाम-ए-इश्क पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देते हुए ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.
- Old Man Dance सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘परफॉर्मेंस.’ इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा बुढ़ापा सबको नसीब हो.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या जवानी है वाह ! जाने का नाम नहीं लेती.’
दुनिया में अव्वल हैं भारतीय महिलाएं ! इस आदत में https://shininguttarakhandnews.com/indian-womens-stress-survey/


