Amazing Love Story मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां समाज विशेष के लड़के को हिंदु लड़की से प्यार हो गया। उससे शादी करने के लिए वह मजहब की दीवार लांघ मंसूरी से कृष्णा बन गया। फिर मंदिर में पहुंच 7 फेरे ले शादी की।
Amazing Love Story प्यार में कोई समझौता नहीं

Amazing Love Story मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पड़े मुस्लिम लड़के ने एक हिंदू लड़की से मंदिर में जाकर शादी की। इसके 5 साल बाद अपनी पत्नी की बात मानते हुए महजब की दीवार को लांघते हुए पूरे रीति रिवाज से हिंदू धर्म अपना लिया। हिंदू धर्म अपनाने की सारी विधि गायत्री मंदिर के पंडितों ने पूरी की। सारी विधि पूरी होने के बाद मंसूरी को कृष्णा नाम दिया गया। उसके इस काम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। मामला जिले के नाहरगढ़ क्षेत्र के कचनार गांव का है।
Amazing Love Story अपने प्यार से शादी करने के लिए बन गया कृष्णा
Amazing Love Story कचनारा गांव का रहने वाला अफसर के बेटे मंसूरी ने बताया कि वह शूरू से ही वह अपने परिवार से अलग रहता था। इसी दौरान उसकी रुचि सनातन धर्म में बढ़ी। वह मंगलवार का उपवास रखता था और खुद भी हिंदू धर्म अपनाना चाहता था लेकिन यह कैसे करना है इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। जब वह राधा से मिला और उन दोनो के बीच जान पहचान बढ़ी और वे नजदीक आने लगे। इसके बाद तो उसे अपनाने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हो गया। उसने राधा से मंदिर में शादी की इसके बाद पत्नी की बात मानते हुए 5 साल पहले जो करना चाहता था वह पूरा करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया।
Amazing Love Story इस तरह से मिले राधा और मंसूरी

- Amazing Love Story मंसूरी से कृष्णा बने युवक ने बताया की राधा उसके पड़ोस के गांव कयामपुर की रहने वाली है। वह खुद ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते वह अलग अलग जगह में लगने वाले मेडिकल कैंप में मरीजों को लाने ले जाने का काम करता था इसी दौरान उसकी मुलाकात राधा नाम की लड़की से हुई। वह उसके काम से प्रभावित हुआ और दोनो में दोस्ती होने के बाद शादी करने का फैसला किया। दोनो के बीच धर्म की दीवार आ रही थी। इसे पार करने के लिए मंसूरी ने हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
Amazing Love Story धार्मिक कर्मकांड से धारण करवाया हिंदू धर्म
- Amazing Love Story पत्नी की बात मानकर युवक ने धर्म परिवर्तन का फैसला किया। वह पत्नी राधा के साथ गायत्री मंदिर गया। वहां के पंडितों ने मंसूरी को धार्मिक कर्मकांड के तहत धर्म अपनाने से पहले गोबर-गौमूत्र, दूध-दही और शहद कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार करते हुए पंचामृत पिलाया गया। हिंदू धर्म के संस्कारों को निभाते हुए मंसूरी को कृष्णा नाम दिया गया। जानकारी में सामने आया है कि जिले में इससे पहले भी करीब आधा दर्जन लोगों ने रीति रिवाजों को पूरा करते हुए हिंदू धर्म अपनी मर्जी से अपनाया है।
खबर में पढ़ें – समोसा भी ईसाई है https://shininguttarakhandnews.com/samosa-is-banned-somalia/
Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
Еслли вы искали ремонт кофемашин philips цены, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!