Room Heater Health सर्दियों में अधिकतर लोग अपने कमरों में रूम हीटर चलाकर सोते हैं।सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल करना काफी कॉमन चीज होती है। सर्दी से बचने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में सही तरीके से हम रूम हीटर का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। जिससे यह हमारी जान तक ले सकता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं रूम हीटर से होने वाले नुकसान और इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में…
Room Heater Health रूम हीटर इससे निकलती है खतरनाक गैस

- Room Heater Health दरअसल, जब आप रूम हीटर चलाते हैं तो इससे हवा के रूप में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। यह गैस दिल संबंधित बिमारियों से जुड़े लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस सीने में दर्द बढ़ सकता है। साथ ही जो लोग पहले स्मोकिंग करते हैं उनके लिए तो यह गैस काफी नुकसानदायक होती है। इसे बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक माना जाता है। दरअसल, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस शरीर में खून की सप्लाई को रोक सकती है, जिससे दिमाग तक खून पहुंचने में दिक्कत आ सकती है। इस स्थिति में ब्रेन हेमरेज और दम घुटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और कई बार तो यह मौत का सबब भी बन जाता है।

Room Heater Health स्किन संबंधी समस्याएं
- Room Heater Health जी हां, लंबे समय तक रूम हीटर चलाकर बैठने से स्किन ड्राई होने लगती है। साथ ही स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप सीधे रूम हीटर की हवा अपने चेहरे पर लेते हैं, तो चेहरे की स्किन झुलस सकती है साथ ही आंखों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है और आपको कंजेक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है।
- Room Heater Health जिन लोगों को अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्याएं होती हैं उनके लिए रूम हीटर बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इस से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सांस की नली के जरिए शरीर में पहुंच जाती हैं और अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है।

- ज्यादा समय तक रूम हीटर का इस्तेमाल करने से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस आपके शरीर के अंदर चली जाती है, जिससे सिर दर्द, चक्कर आना, पेट दर्द, असहज होना और उल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
1. अगर आप अपने कमरे में रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके साथ एक बाल्टी में पानी भरकर जरूर रखें। पानी रखने से कमरे में नमी बनी रहती है।
2. रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसके बिल्कुल सामने नहीं बैठे। इसकी तरफ पीठ या साइड एंगल करके बैठे और कम से कम इससे 2 से 3 फीट की दूरी बनाकर रखें।

3. रूम हीटर के ऊपर कोई भी चीज नहीं रखे, ना ही इसके पास में कोई पेपर, कंबल या लोहे के फर्नीचर के ऊपर से रखें। इससे यह सामान जल सकता है। इसे किसी कठोर चीज या फिर लकड़ी के टेबल के ऊपर रखा जा सकता है।
4. सोते समय कभी भी रूम हीटर का इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि रात भर रूम हीटर चलाने से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पूरे कमरे में फैल सकती है और इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
ये खबर डराने वाली है , क्योंकि सवाल आपकी ज़िंदगी का है ! https://shininguttarakhandnews.com/corona-warning-india/

