Khel Mahakumbh 2022 : खेल महाकुंभ में घोर लापरवाही का कौन ज़िम्मेदार ? big mistake

Khel Mahakumbh 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हें सम्मानित भी किया। लेकिन हैरानी की तस्वीरें ये हैं कि इस बड़े आयोजन में कोविड  एसओपी का पालन 50 फीसद भी न दिखाई दिया और न ही खिलाडियों को मास्क लगाने के लिए हिदायत दी गयी थी।  

Khel Mahakumbh 2022 SOP का पालन करवाने में लापरवाही का कौन ज़िम्मेदार ?

   Khel Mahakumbh 2022
   Khel Mahakumbh 2022
 
    •  Khel Mahakumbh 2022 मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , तमाम  अफसर , विधायक सैकड़ों स्टूडेंट्स खिलाडी और प्रशासनिक भीड़ के बीच मास्क और सामाजिक दूरी से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के जारी आदेश को खेल महाकुम्भ के पहले उद्घाटन कार्यक्रम में भुला दिया गया । ये तब और भी चिंता करने वाली बात है जब प्रदेश के मुखिया मंच पर बच्चों के संग आत्मीयता से मिल कर तस्वीरें खिंचवा रहे थे तब किसी के आस पास भी मास्क नज़र नहीं आ रहा था। समाज और नागरिकों से अपील करने वाले ज़िम्मेदार जब इस तरह की लापरवाही बरतेंगे तो बाज़ार में आम आदमी कैसे जागरूक होगा ?  
   Khel Mahakumbh 2022
Khel Mahakumbh 2022
  • Khel Mahakumbh 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला यह खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। पहले पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर खेलने के पश्चात खिलाड़ी यहां पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि इस खेल महाकुंभ में हमारे प्रदेश की बेटियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की प्रतिभा का ही कमाल है कि, आज विश्व पटल पर नए भारत का मान बढ़ रहा है। आज हमारे युवा खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया जा रहा है।
        
  •  Khel Mahakumbh 2022 खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब समाज में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सोच में बड़ा परिवर्तन हुआ है। खेलों से भी उपलब्धि हांसिल की जा सकती है, जैसे शिक्षा के माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट खिलाड़ी उन्नयन योजना से खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं। 2024 में उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेजी से चल रही है।
कांग्रेस को झटका देंगे ये बड़े कांग्रेसी नेता , सीएम धामी को बताया शानदार https://shininguttarakhandnews.com/congress-vs-bjp-ra-khan/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

One thought on “Khel Mahakumbh 2022 : खेल महाकुंभ में घोर लापरवाही का कौन ज़िम्मेदार ? big mistake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *