Keshri Nath Tripathi Death : भाजपा के दिग्गज नेता का हुआ निधन , Sad News

Keshri Nath Tripathi Death उत्तर प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता रहे केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। वह बंगाल के पूर्व राज्यपाल थे। पिछले काफी समय से उनकी सेहत खराब थी। एक सप्ताह से अधिक समय तक इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था।

Keshri Nath Tripathi Death
Keshri Nath Tripathi Death

Keshri Nath Tripathi Death भाजपा के वरिष्ठ नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। केशरी नाथ त्रिपाठी यूपी विधानसभा के तीन बार के अध्यक्ष थे। उन्हें दिसंबर में एक स्थानीय निजी अस्पताल में हाथ में फ्रैक्चर और सांस लेने की समस्या के चलते भर्ती किया गया था।

Keshri Nath Tripathi Death काफी खराब हो गई थी सेहत

Keshri Nath Tripathi Death
Keshri Nath Tripathi Death
  • Keshri Nath Tripathi Death पिछले कुछ दिनों में केशरी नाथ त्रिपाठी की सेहत काफी खराब हो गई थी। वह बहुत कम खाना खा रहे थे। उन्हें पेशाब भी कम हो रहा था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में इलाज के बाद त्रिपाठी को घर लाया गया था। घर पर ही रविवार तड़के उनका निधन हो गया। त्रिपाठी दो बार कोरोना संक्रमित हो गए थे। लखनऊ के SGPGIMS (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) में लंबे समय तक इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे।
Keshri Nath Tripathi Death
Keshri Nath Tripathi Death
  • Keshri Nath Tripathi Death केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को इलाहाबाद में हुआ था। बंगाल के राज्यपाल के साथ उनके पास थोड़े वक्त के लिए बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने छह बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीता था। वह 1977 से 1979 तक जनता पार्टी के शासन के दौरान यूपी में कैबिनेट मंत्री थे। 

Must Read Joshimath Story – https://shininguttarakhandnews.com/dhami-in-joshimath-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.