Joshimath Latest Update : जोशीमठ के प्रभावितों को 1.50 लाख की अंतरिम सहायता – सचिव मुख्यमंत्री , Positive News

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

Joshimath Latest Update तमाम तरह की आशंकाओं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के युद्धस्तर पर किये जा रहे राहत कार्यों के बीच सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने एक बार फिर साफ़ किया है कि धामी सरकार और पूरा प्रशासन जोशीमठ में पीड़ित परिवारों के बेहतर और सुरक्षित जीवन को व्यवस्थित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोडा जा रहा है।

Joshimath Latest Update लोगों के साथ खड़ी है सरकार – आर.मीनाक्षी सुन्दरम

Joshimath Latest Update
Joshimath Latest Update

Joshimath Latest Update भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा।

Joshimath Latest Update सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते है उनको 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहज है। इससे पहले उन्होंने हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूधंसाव से जो भी यहां पर प्रभावित हुए है उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मार्केट की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय किया जाएगा।

Joshimath Latest Update
Joshimath Latest Update

Joshimath Latest Update उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

यहां नेताओं के ‘हनी ट्रैप’ खुलासे से मचा बवाल , अभिनेत्रियों का इस्तेमाल !! https://shininguttarakhandnews.com/pakistan-honeytrap-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.