Ganga Vilas Cruise : गंगा विलास , पानी पर तैरता 5 स्टार होटल ! जानिए खूबियां , Great World

Ganga Vilas Cruise प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दो सौगातें दी हैं। पहली सौगात है गंगा विलास क्रूज और दूसरी 5 स्टार टेंट सिटी। प्रधानमंत्री मोदी ने इनका वर्चुअली उद्घाटन किया। गंगा विलास क्रूज दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर रवाना हो गया। इस दौरान ये 3200 किलोमीटर का सफर करेगा। ये वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा।

Ganga Vilas Cruise : पानी पर तैरता 5 स्टार होटल

Ganga Vilas Cruise
Ganga Vilas Cruise
  •  भारत ने दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज के रूप में, इसमें 50 पर्यटन स्थलों को जोड़ा है। 62 मीटर लंबा जहाज प्रदूषण मुक्त सिस्टम और शोर नियंत्रण तकनीक से लैस ये क्रूजर राष्ट्रीय उद्यान से लेकर विश्व धरोहर स्थल के खूबसूरत नजारें दिखाता हुआ आगे बढ़ेगा। देश क्रूजर भारत के कई शहरों से होता हुआ बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक भी जाएगा।

  • गंगा विलास पर आने वाले पर्यटकों को बनारस की गंगा आरती का अनुभव कराते हुए बौद्धों के तीर्थ स्थल सारनाथ का दौरा करते हुए असम में प्रसिद्ध माजुली द्वीप भी ले जाएगा जाएगा। सुंदरबन और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी इस दौरे का हिस्सा होगा।
Ganga Vilas Cruise
Ganga Vilas Cruise
  • पर्यटक इसमें बैठ कर बिहार स्कूल ऑफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय भी दिखेंगे। यहां उन्हे भार की प्रीचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान की विरासत के बारें में पता चलेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने इसके बारें में बताया।लग्जरी सुविधाओं से युक्‍त इस क्रूज पर शानदार रेस्‍टोरेंट, स्पा और सनडेक है। इसी मेन डेक पर जो 40 सीटों वाला रेस्‍टोरेंट है उसमें कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ बुफे काउंटर हैं। जो अपर डेस्‍क है उसमें आउटडोर सिटिंग में रियल टीक स्टीमर चेयर्स लगी हैं। साथ ही कॉफी टेबल के साथ बार भी शामिल है। इसके अलावा शॉवर वाला बाथरूम, कन्वर्टिबल बेड्स, फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, तिजोरी, स्मॉक अलार्म्स, लाइफ वेस्ट और स्प्रिंकलर्स जैसी सुव‍िधा भी उपलब्‍ध है।
Ganga Vilas Cruise
Ganga Vilas Cruise
  • Ganga Vilas Cruise गंगा विलास क्रूज में 18 लग्‍जरी सुईट हैं। हर सुईट में दो लोग रह सकेंगे। इस तरह से उस पर 36 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है। लेकिन इस क्रूज का किराया भी वीआईपी है। एक सुईट का महज 24 घंटे का किराया ही करीब 50 हजार है। गंगा विलास क्रूजर में तीन डेक और 18 सुइट हैं, जिसमें लगभग 36 पर्यटक रूकेंगे। इस क्रूजर में सबसे पहले बैठने वाला पर्यटकों का ग्रुप स्विट्जरलैंड से है। एमवी गंगा विलास को कोलकाता स्थित अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ द्वारा तैयार किया गया है।

उत्तराखंड को खा जाएंगे दिल्ली में बैठे लोग – उमा भारती  https://shininguttarakhandnews.com/joshimath-disaster-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.