Kanak Dhanai BJP मौजूदा लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के कई युवा चेहरों की भूमिका पहाड़ों में ख़ास नज़र आयी है जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा भाजपा नेता दिनेश धनै के बेटे कनक धनै चुनाव प्रचार के दौरान गाँव गाँव पहुँच कर मोदी धामी की योजनाओं से वोटरों को रूबरू कराते नज़र आये हैं। जगह जगह ग्रामवासीओ की बैठक करते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के पक्ष में वोट करने की अपील करना हो या धामी सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुँचाना हो , इसके लिए ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव लड चुके कनक धनै ने क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक नुक्कड़ सभाएं की जिसमें उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की ,जिसका असर नतीजों में भी नज़र आ सकता है।
दिनेश धनै के बेटे कनक धनै को जानिए Kanak Dhanai BJP

आपको याद दिला दें कि टिहरी के कद्दावर नेता दिनेश धनै 2012 से 2017 तक निर्दलीय विधायक के तौर पर जीत कर आए थे और कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। टिहरी से आने वाले दिनेश धनै की राजनीतिक टिहरी के आसपास ही राजनीति करते रहे हैं। उनके बेटे कनक धनै भी राजनीति करते हैं और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता के तौर पर राजनीतिक पहचान बना चुके है।

दिनेश धनै के बेटे कनक धनै परास्नातक है और प्रोफेशनल व्यवसाय की बात करें तो एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक व्यापार और कानून सलाहकार बताये जाते हैं भी। कनक अपने पिता की तरह क्षेत्र में राजनीति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय पहले भाजपा का दामन थामकर अब सक्रिय रूप से पार्ट्री के लिए काम कर रहे है । हांलकि इसके पहले वो ऋषिकेश से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। कनक धनै ने प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ ताल ठोंकी थी लेकिन उन्हे जीत नहीं मिल पाई थी। लेकिन मौजूदा लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए जमकर पसीना भी बहाते नज़र आये हैं।
केदारनाथ जा रहे हैं तो तुरंत पढ़ें खबर https://shininguttarakhandnews.com/kedarnath-travel-guide/

