देहरादून से अनीता तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट

Joshimath Update News जोशीमठ में ज़मीन दरक रही है , उजड़ रहे आशियानों में सिर्फ आंसू और अफ़सोस के स्वर सुनाई पड़ रही है। उत्तराखंड सरकार मुसीबत के मारे लोगों को भरोसा दे रही है तो वहीँ प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार स्थिति पर निगाह बनाए हुए है। परिवारों को शिफ्ट किया गया है जबकि सैकड़ों घरों में दरारें साफ नज़र आती है । एक तरफ धामी सरकार लगातार राहत देने के उपाय कर रही है तो वहीँ वक्त बीतने के साथ इलाकाई वाशिंदों की धड़कने भी तेज़ होती जा रही हैं।
Joshimath Update News 4 हजार परिवारों को कब मिलेगी राहत ?

- Joshimath Update News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले प्रभावित इलाकों का दौरा किया फिर प्रधानमंत्री मोदी को मौजूदा हालात से अवगत भी कराया। जिसके बाद राहत कार्य ने रफ्तार पकड़ी लेकिन उस इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि ये हालात अचानक नहीं बने,बल्कि ये हालात तो 1970 से चल रहे हैं। पहले कभी-कभार ऐसी दरारें देखीं जाती थीं,मगर तत्कालीन सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बीच जब एक के बाद एक तमाम घरों और कार्यालयों में दरारें देखीं गयी,जमीन धंसते दिखी तब जाकर प्रशासन के हाँथ पाँव फूल गए।

Joshimath Update News
- Joshimath Update News पर्यावरण एक्सपर्ट कहते हैं कि आज के हालात की एक वजह 16216 करोड़ की लागत से तैयार हो रही 125 किमी लंबी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक तैयार हो रहे रेल प्रोजेक्ट भी है। 105 किमी रेल लाइन 17 सुरंगों के भीतर से होकर गुजरेगी।इन सुरंगों को बनाने के लिए गहरी खुदाई की गयी जिससे पहाड़ कमज़ोर हो गये हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को तय समय पर धरातल पर उतारने के लिए रेल विकास निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Joshimath Update News - Joshimath Update News पहाड़ों में मौसम काफी अनिश्चित रहता है। फिलहाल मौसम काफी ठंडा है और स्थानीय लोग मुसीबत से दो चार हैं। अभी जहां -जहां जमीन धंस रही है वहां की मिट्टी बारिश होते ही गीली और कमजोर हो जाएगी। जहां तक सरकार का प्रश्न है वह लोगों को राहत तो प्रदान कर रही है पर सवाल यही है कि जिन 4 हजार परिवारों पर संकट है उनके भविष्य का क्या होगा,उनके परिवार और बच्चों के भविष्य का क्या होगा। नज़र दोनों तरफ है एक तरफ हैं धामी सरकार की सक्रियता तो दूसरी तरफ है बेहतर की उम्मीद और आस लगाए निहारता जोशीमठ
इस शख्स के लिए मसीहा बने DGP अशोक कुमार https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-dgp-news-ashok-kumar/

