देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट

Char Dham Yatra 23 एक तरफ जोशीमठ का संकट सरकार के लिए चुनौती बनी है तो वहीँ विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का सफल सञ्चालन करना भी किसी इम्तेहान से कम नहीं है। इन्ही तमाम सवालों के बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 20 फरवरी से यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही एप और रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट भी जारी कर दी जाएगी।
Char Dham Yatra 23 बद्री केदार यात्रा की पहली बैठक

- Char Dham Yatra 23 चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयुक्त गढवाल मण्डल और अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार ने ऋषिकेश में पहली स्तरीय बैठक ली । चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 31 मार्च से पहले तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रावर्ष रिकॉर्ड 46 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे। इस यात्रा वर्ष अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है, तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल सुगम रहे इसलिए यात्रा को रेगुलेट किया जाना जरूरी है। इसके लिए यात्रियों के ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया जायेगा।

- Char Dham Yatra 23 जिलाधिकारियों को जोशीमठ के समीपवर्ती क्षेत्रों में आवास व्यवस्था,यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण,पैदल मार्ग सुरक्षात्मक उपाय, लैंडस्लाईड आदि संवेदनशील जोन में जेसीबी तैनात करने, सफाई व्यवस्था बनाये रखने, चारों धामों हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं, मार्गों के सुधार के लिए धनराशि की मांग,प्रत्येक धाम में केरिंग कैपिसिटी तय करने, यमुनोत्री मार्ग सुदृढ़ीकरण, केदारनाथ मार्ग पर साफ सफाई, घोड़े खच्चरों का पंजीकरण, सहित समस्त जिलाधिकारियों से यात्रा सीजन 2022 का उपयोगिता पत्र उपलब्ध कराने केे निर्देश दिये हैं ।
जेल में कम्प्यूटर ! अंदर की खबर https://shininguttarakhandnews.com/computer-in-jail-almora-historical/

