Girl Married Lord Shiva हर लड़की उस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है, जिस दिन वो दुल्हन बनती है। उसका एक ही सपना होता है कि एक हैंडसम और स्मार्ट सा बंदा बारात लेकर आए और उसे ले जाए। लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक एमबीए पास लड़की ने दुल्हन बनकर भगवान शंकर से शादी कर ली। उसने देव आदि देव महादेव को अपना दूल्हा और पति को साक्षी मानकर सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर लड़की की शादी वाली खबर वायरल हो रही है।
Girl Married Lord Shiva अब परमेश्वर से विवाह कर उनको पति मान लिया

- Girl Married Lord Shiva दरअसल, भगवान शिव की दुल्हनियां बनने वाली इस लड़की का नाम निकिता चौरसिया है, जो दतिया शहर में रहती है। वह भगवान शिव की भक्त है और अब परमेश्वर से विवाह कर उनको पति मान लिया है। ब्रम्हकुमारी आश्रम में पहले शादी की तरह निकिता की हल्दी-मेंहदी की रस्में हुई और महिलाओं ने मंगल गीत गाये। सभी रीति-रिवाज के बाद मैरिज गार्डन में भगवान शंकर को वरमाला पहनाकर शादी संपन्न हुई।
Girl Married Lord Shiva भगवान शिव को अपना जीवन न्यौछावर कर दिया

Girl Married Lord Shiva भगवान शंकर को अपना पति मानने वाली दुल्हन निकिता का कहना है कि वह शंकर के अलावा किसी और को अपना पति नहीं मान सकती थी। क्योंकि मैं उनको मन ही मन अपना सबकुछ मान चुकी थी। क्योंकि इस मोह-माया वाले संसार में हर इंसान दुखी है, उसके मन में कोई शांति नहीं है। इसलिए मैंने आध्यात्म का मार्ग चुना और भगवान शिव को अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। जब मैंने भगवान शंकर को पति बनाने की बात अपने परिवार को बताई तो उन्होंने मेरे फैसले को सपोर्ट करते हुए मेरा साथ दिया।

Girl Married Lord Shiva रिश्तेदार-समाज के लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स
Girl Married Lord Shiva निकिता ने कहा कि जब मैंने भगवान शंकर से शादी करने का फैसला किया तो रिश्तेदार और समाज के लोगों ने गलत ठहराया। तरह-तरह के कमेंट्स किए। मेरे परिवार को भला-बुरा बोल रहे हैं। लेकिन मुझे अब किसी से कोई लेना-देना नहीं हैं। क्योंकि परमात्मा को अपना पति मान लिया है। जिसका पति परमेश्वर हैं उसे किसी की बात कि चिंता नहीं करना चाहिए।
must read this story https://shininguttarakhandnews.com/major-bina-tiwari-in-turkey/

