देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Joshimath Police News एक तरफ जहाँ जोशीमठ भू धंसाव और आपदा के दर्द से कराह रहा है वहीँ बेशर्म लुटेरे ज़ख्मों पर गुनाह का नमक रगड़ रहे हैं। आपको बता दें कि विभिन्न प्रभावित परिवारों को प्रशासन के द्वारा नगर पालिका जोशीमठ ,गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया गया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली करवाए गए थे।जहाँ चमोली पुलिस के खुलासे ने बड़ी सच्चाई से पर्दा उठाया है जो शर्मसार करने वाली है।
Joshimath Police News नेपाली चोरों को जोशीमठ पुलिस ने धर दबोचा

- माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कॉलोनी में बीते कुछ दिनों से देर रात खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी जैसे घरेलू सामान चोरी होने की खबर बाहर आने लगी जो लोगों के लिए हैरान करने वाली थी। इस पर जोशीमठ के पीड़ितों द्वारा शिकायत और लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज़ कराई गयी थी। जिसमें बताया गया कि बंद घर का ताला तोड़कर किसी ने दो मोटर पानी की व पानी की टोंटी व दो गीजर चोरी कर लिया है।

- Joshimath Police News यही नहीं एक और पीड़ित ने बताया कि उनके भाई अजय रावत के बंद घर का ताला तोड़कर एक एल. ई. डी. टीवी वीडियोकॉन 32 इंच, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर बिजली के तार व स्विच बोर्ड चोरी हो गया है। पुलिस के लिए भी ये अनोखी घटना थी क्योंकि आपदा से पूरा इलाका पहले से ही परेशान है। लिहाज़ा कोतवाली जोशीमठ में केस दर्ज़ किया गया और शुरू हुई पुलिस की पड़ताल
Joshimath Police News इन चोरी की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने भी तत्काल सख्ती से खुलासे की हिदायत दी और पुलिस उपाधीक्षक चमोली के और प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ के निर्देशन में टीम गठित कर सटीक कार्यवाही करते हुए कुछ नेपाली मजदूरों पर लगातार निगरानी की जिसके बाद अब दो अभियुक्तों कम बहादुर जोशी और दीपक गिरी को थाना जोशीमठ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया जो नेपाल के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का पूरा सामना भी बरामद कर लिया है।
एरोमा वैलियों से उत्तराखंड महकएगी सरकार https://shininguttarakhandnews.com/aroma-vailly-uttarakhand/

