Historical Jhanda Mela : श्री झण्डे जी मेला 12 मार्च सेे शुरू Great Festival

 Historical Jhanda Mela   श्री झण्डे जी के आरोहण व मेले की तैयारियों को लेकर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. सिटी मैजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, शहर कोतवाल देहरादून विद्या भूषण नेगी, वरीष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली प्रमोद शाह, खुडबुडा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेला समिति सदस्यों के साथ सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.

 

Historical Jhanda Mela   मेला समिति – प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक

Historical Jhanda Mela 
Historical Jhanda Mela

 Historical Jhanda Mela   गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला किस प्रकार दिव्य व भव्य रूप में संपन्न होगा, इसको लेकर दून के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को विधिवत बैठक की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला आयोजन की तैयारियों व मेला आयोजन की विशेष तारीखों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था पर मेला पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मेले की परंपरागत पृष्ठभूमि व इस वर्ष की आवश्यक तैयारियों  से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।

Historical Jhanda Mela 
Historical Jhanda Mela

Historical Jhanda Mela   बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, संगतों के वाहनों की पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, मेला आयोजन स्थल पर पुलिस थाने का संचालन, मेला अस्पताल का संचालन, एम्बुलेंस व्यवस्था, में प्रवेश व निकास के लिए आवश्यक वन-वे व्यवस्था जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर चर्चा हुई। मेला व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने सिटी मैजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को आश्वस्त किया कि मेला आयोजन से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा किया जा रहा है। मेला आयोजन से जुड़ी 50 समितियां समय से अपने कार्य पूरा करने में लगी हुई हैं।


 Historical Jhanda Mela   श्री गुरु राम राय जी महाराज की जयंती पर हर साल श्री दरबार साहिब, देहरादून में श्री झण्डे जी मेले का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म पंजाब के कीरतपुर (जिला होशियारपुर) में वर्ष 1646 में होली के पांचवें दिन चैत्रवदी पंचमी पर हुआ था। तब से हर साल संगतों द्वारा देहरादून में होली के पांचवें दिन (चैत्रवदी पंचमी) ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष संसार सिंह को श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य प्राप्त हुआ है। परन्तु उनके विदेश मे होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे।


Historical Jhanda Mela   श्री झण्डे जी मेला आयोजन समिति ने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष लाखों की संख्या में देश विदेश से संगतें श्री झंडे जी मेला में दर्शनों के लिए पहुंच रही हैं। मेला आयोजन समिति व दून वासियों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगतों के स्वागत-सत्कार के लिए हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के डी.पी, जसोला, सतीश पुरोहित, राजेन्द्र ध्यानी, नंद सिंह गुसाईं, अनूप नेगी शैलेश चंद, सचिन शर्मा आदि ने भी बैठक मे प्रतिभाग किया।

झंडा मेला का स्वागत करने को तैयार है देवभूमि – ये है शेड्यूल https://shininguttarakhandnews.com/jhanda-mela-2023/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.