Natu Natu Dance साउथ के सुपरस्टार राम चरण और एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में कई गानों को मात देते हुए बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया है. सोशल मीडिया पर अभी इसी से जुड़ा एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि अमेरिकी पुलिस के लोग किस अंदाज में इस पर डांस कर रहे हैं. मौका होली पार्टी का दिखाई दे रहा है.
Natu Natu Dance अमेरिकी पुलिस का ‘नाटू नाटू’ डांस
-

Natu Natu Dance - बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया का है, जहां होली के मौके पर पार्टी आयोजित की गई थी. इसमें इंडियन लोगों के साथ-साथ पुलिस वाले भी आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. शुरुआत में तो पुलिसवालों का स्टेप्स करने में दिक्कतें आ रही थीं लेकिन एक शख्स आता है और उन्हें डांस स्टेप्स सिखाता है.यहां देखिए वायरल डांस वीडियो:
-
अमेरिकी पुलिस से जुड़े इस डांस वीडियो को @Nenavat_Jagan नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. अभी तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. बता दें कि ‘नाटू नाटू’ ने ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ के ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ से ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल ऑन ऑन्सी’ से ‘दिस इज ए लाइफ’ जैसे गानों को पछाड़ते हुए ऑस्कर जीता.
मन्नतों का दरबार जहां बरसती है दुआएं https://shininguttarakhandnews.com/jhanda-mela-dehradun/

