देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dhami Set Records आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद वो मीटिंग हुई जिसका इंतज़ार पहाड़ के कलमकार , साहित्यकार और विभाग कर रहा था। रिकॉर्ड कई सालों का तोड़ते हुए सीएम धामी ने वो किया जो बीते कार्यकाल की दो सरकारों में भी नहीं हो सका था। इस मौके को खास बनाते हुए सीएम cm pushkar singh dhami ने भी बड़ा दिल दिखाया और कई एलान कर दिए
Dhami Set Records लोक भाषाएँ – बोलियाँ हमारी पहचान – मुख्यमंत्री


Dhami Set Records वर्ष 2014 के बाद भाषा संस्थान की बैठक हुई
लगभग नौ साल बाद संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी एव साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार की ओर से प्रथम बार लोक भाषाओं व लोक साहित्य में कुमाउनी, गढ़वाली, अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों व उपबोलियों, पंजाबी एवं उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन व अनवरत साहित्य सेवा के साथ ही गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी तीन लोक भाषाओं तथा हिन्दी भाषा में 4 नवोदित उदयीमान लेखकों को प्रतिवर्ष सम्मानित करने का एलान किया।
4 नवोदित लेखक होंगे सम्मानित – सीएम
तय हुआ है कि मई माह में एक भव्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट साहित्यकारों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के ऐसे रचनाकारों, जो आर्थिक समस्या के कारण अपनी पुस्तकों का प्रकाशन नही करा पाते हैं, उन्हें उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में आंशिक अनुदान दिए जाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजन करने के निर्देश भी दिए। यह भाषा संस्थान की एक बहुआयामी योजना होगी जिसमें शोध पत्रों का वाचन, भाषा संबंधी विचार विनिमय, साहित्यिक शोभायात्रा, लोक भाषा सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गर्लफ्रेंड का आवेदन पत्र पढ़ हो जायेंगे लोटपोट https://shininguttarakhandnews.com/funny-viral-news-reels/

