Social Media Addiction आज टेक ज्ञान में आपके सेहत से जुड़ी काम की खबर बता रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया की लत अब बीमारी बनती जा रही है। जानकार कहते हैं कि लोगों को मोबाइल और इंटरनेट की बहुत ज्यादा लत लग गई है। युवा वर्ग तो हर वक्त मोबाइल पर बिजी रहते हैं। लोग कई घंटों तक ऐप्स पर स्क्रॉलिंग करते रहते हैं। यहां तक की रात को भी यूजर्स अपने मोबाइल से चिपके रहते हैं। हालांकि रात में सोशल मीडिया चलाने की लत बहुत खतरनाक है। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
Social Media Addiction बिगड़ रही सेहत

Social Media Addiction रात में मोबाइल पर लगातार स्क्रॉलिंग की लत युवाओं की सेहत बिगाड़ रही है। सोशल मीडिया पर गतिविधियों से अपडेट रहने के लिए युवा दिनभर के काम निपटाने के बाद रात में सोने से पहले ऑनलाइन स्क्रॉलिंग करते हैं, लेकिन यह स्क्रॉलिंग कुछ मिनटों के बजाय कई घंटों तक चलने लगती है। इससे नींद प्रभावित होती है और वे दूसरी बीमारियों का शिकार बन जाते हैं।

Social Media Addiction आ सकते हैं इन बीमारियों की चपेट में
Social Media Addiction रात में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहने का यह जुनून रिवेंज बेड टाइम प्रोक्रास्टिनेशन कहलाता है। दरअसल, कुछ स्टडीज में पाया गया है कि रात में स्क्रॉलिंग करने और देरी से सोने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबटीज, हृदय संबंधी समस्याएं तो होती ही हैं। साथ ही वजन बढ़ना और अवसाद (डिप्रेशन) की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। एक शोध में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति इसलिए परेशान कर देने वाली है, क्योंकि युवा सब कुछ जानने के बावजूद पर्याप्त नींद लेने की बजाय स्क्रॉलिंग कर रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको अपना स्क्रीन टाइम घटाना बेहद जरूरी है।

Social Media Addiction क्या करें स्क्रीन की लत से दूर रहने के लिए
Social Media Addiction वैज्ञानिकों ने सुझाव देते हुए कहा कि रात में स्क्रीन की लत से दूर रहने के लिए फोन में टाइमर लगाएं। ऐप के नोटिफिकेशन को कुछ घंटों के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। सोने से पहले रीडिंग, स्केचिंग, पेंटिंग, ध्यान करना या जानकारी बढ़ाने वाली चीजें खोजें। इससे स्क्रीन टाइम कम होगा। आपको नींद अच्छी आएगी।जो लोग अपने कमरे में मोबाइल रखकर सोते हैं, उनकी नींद कम गहरी होती है। यहां तक कि जो लोग सोने से पहले मोबाइल या अन्य गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं करते, वे उन लोगों के मुकाबले कम गहरी नींद सोते हैं, जिनके गैजेट्स दूसरे कमरे में रहते हैं।
Must Read This Story – https://shininguttarakhandnews.com/knead-dough-vastu/

