Woman Stunt on Saree : साडी में दिव्या का ऐसा कारनामा – वाह क्या बात है ! 1 Fun

Woman Stunt on Saree बहुत सारे लोगों का मानना है कि साड़ी में लोग स्टंट नहीं कर सकते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर भारतीय को गर्व होगा। साड़ी हमारे इंडियन ट्रेडिशन का सबसे खूबसूरत पहनावा है। साड़ी में औरतें काफी खूबसूरत दिखती हैं। साड़ी में उनका कॉन्फिडेंस भी झलकता है। हर किसी को यह वीडियो देखना चाहिए, जिन्हें लगता है कि वेस्टर्न आउटफिट में ही महिलाएं कंफर्ट महसूस करती हैं।

Woman Stunt on Saree महिला का जबरदस्त स्टंट

Woman Stunt on Saree
Woman Stunt on Saree

Woman Stunt on Saree वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर बर्फीली मैदान में एडवेंचर करती दिखाई देती नजर आ रही है। महिला साड़ी पहनकर स्कीइंग करती दिख रही है। जबरदस्त स्कीइंग कर रही इस महिला का नाम Divya Maiya  दिव्या मैया है। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्या गुलाबी साड़ी को महाराष्ट्रियन स्टाइल में बांधा हुआ है। इसे ‘नौवारी’ भी कहते है। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘कौन दिशा में लेकर चले रे बटोहिया’ गाना सुनाई दे रहा है।

देखें शानदार वीडियो-

Woman Stunt on Saree दिव्या साड़ी में बर्फीली मैदान में लहराते हुए शानदार स्कीइंग कर रही हैं। दिव्या का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘महिला ने अपने स्टंट से दिल जीत लिया।’ वही एक अन्य यूजर ने कैमरामैन की भी तारीफ की। शख्स ने लिखा, ‘कैमरामैन ने एक भी शॉट मिस नहीं किया।’

A Story About Jim Corrbet Park https://shininguttarakhandnews.com/rajaji-national-park/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.