Navel fluff Secret आपको कभी-कभी तो लगता ही होगा कि आपकी नाभि में ये रुई जैसी चीज़ कैसे कहाँ से आ जाती है ? क्या आपने कभी गौर किया है कि दिनभर या रात भर के बाद जब आपकी उँगलियाँ नाभि को छूती हैं तो वहां से कुछ ख़ास निकलता है। वो क्या चीज़ है जो आपकी नाभि में बनती रहती है। क्या इस अनसुलझे सवाल का आपने कभी जवाब खोजा है / नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। आज हम लाये है आपके लिये एक खास रिसर्च जो बताएगी की आपकी नाभि में हर रोज ये रुई आती कहा से है।
Navel fluff Secret क्या है ये नाभि में रुई का माज़रा

- Navel fluff Secret आपको यहां दो महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानने की जरूरत है,पहला यह है कि बाहर की दुनिया में इस समस्या को Navel Fluff के नाम से जाना जाता है, हालांकि कभी-कभी वैज्ञानिक भाषा में इस परेशानी को Belly Button Lint (बीबीएल) कहते हैं, दूसरी बात यह है कि Navel Fluff की ये समस्या अक्सर मध्यम आयु वर्ग के ज्यादा बाल वाले पुरुषों, विशेष रूप से जिन्होंने हाल ही में वजन बढ़ाया हो उनमे अधिक संख्या में पायी जाती है।
Navel fluff Secret तो किसने की खोज इस रुई की
Navel fluff Secret सिडनी विश्वविद्यालय के कार्ल क्रूसजेलिनीकी नाम के एक शोधकर्ता के ये निष्कर्ष हैं, एक ऑस्ट्रेलियाई विज्ञान रेडियो शो के दौरान डॉ कार्ल से उनके एक प्रशंसक ने सवाल किया की क्या आपको पता है की ये नाभि में हर रोज़ रुई कहा से आ जाती है ? यही कारण है जिसने क्रूसजेलिनीकी को इस सवाल का जवाब ढूँढने के लिए प्रेरित किया, अपने शोध के लिए, क्रूसजेलिनीकी को 2002 में नोबेल पुरस्कार के सम्मान से नवाजा गया।

Navel fluff Secretतो ये रुई रोज कैसे बनती है
Navel fluff Secret हम जो भी कपड़े पहनते है उन कपड़ों का जो हिस्सा हमारी नाभि के इर्द-गिर्द होता है, उसके भीतरी हिस्से से हमारे नाभि पर उपस्थित बाल रुई चुराते हैं और नाभि में भर देते हैं, दरअसल ये हमारे बाल नहीं, बल्कि उनमे मौजूद एक खास तरह के सूक्ष्मजीव की वजह से होता है। डॉक्टर कार्ल ने अपनी रिसर्च में ये भी पाया की आप जितना पुराना कपडा पहनेंगे उतना ही कम Navel fluff जमा होगा, ये कोई चिंता का विषय नहीं है, ना ही अपमान कि कोई बात ये शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।
बॉस का तुगलकी फरमान वायरल – पढ़िए रोचक नियम https://shininguttarakhandnews.com/ajab-gajab-news-viral-2/

