Homyocon 2023 : आयुष प्रदेश बनेगा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री , 1 Health World

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट — 

Homyocon 2023 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम्योपैथी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉन्च किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित भी किया।


Homyocon 2023 ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ

Homyocon 2023
Homyocon 2023
  • Homyocon 2023 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो अत्यंत कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। उन्होंने कहा कि शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूर्ण करने का एकमात्र साधन है। शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। यदि मनुष्य निरोगी होगा तो, वह जीवन में सब कुछ कर सकता है। जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में और भी अधिक आवश्यक हो जाता है कि हम अपने शरीर का जितना हो सके उतना ख्याल रखें।

  • Homyocon 2023 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि को एक महत्वपूर्ण आयुष प्रदेश के रूप में स्थापित करने हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य में आयुष और विशेष रूप से किफायती और कारगर होने के कारण होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति की महत्ता और बढ़ जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला में होने वाले विचार-विमर्श एवं चिन्तन से होम्योपैथी के विकास में और अधिक गति मिलेगी।
    Homyocon 2023 केन्द्रीय राज्य मंत्री  अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने होम्योपैथी और आयुष को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी जटिलतम रोगों के निदान का एक कारगर उपाय है। देवभूमि उत्तराखण्ड आयुष की प्रेरक रही है। होम्योपैथी हमारी परंपरागत चिकित्सा पद्धति रही है। होम्योपैथी पर अधिक से अधिक अनुसंधान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष और योग के क्षेत्र में भी भारत की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है। इनको हमें अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा।

    बीवी बच्चों से ज्यादा अपने मोबाइल से इश्क़ करते हैं आप !!! https://shininguttarakhandnews.com/smartphone-affecting-sleep/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

8 thoughts on “Homyocon 2023 : आयुष प्रदेश बनेगा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री , 1 Health World

  1. 801178 39747Spot lets start on this write-up, I seriously believe this amazing web site requirements considerably more consideration. Ill more likely once once more to read a terrific deal far more, a lot of thanks that information. 911658

  2. 86185 724455Hi! Someone in my Facebook group shared this site with us so I came to check it out. Im definitely loving the information. Im book-marking and will be tweeting this to my followers! Outstanding weblog and amazing style and style. 269018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *