Report By – Anita Tiwari
Saurabh Bahuguna Corona उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को कोरोना हो गया है । आपको बता दें कि धामी सरकार के युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इन दिनों देहरादून में अपने आवास पर है। जहां मंगलवार को कुछ शारीरिक परेशानी होने के बाद उन्होंने मेडिकल जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Saurabh Bahuguna Corona : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को हुआ कोरोना
- Saurabh Bahuguna Corona अब ये गौर करने वाली बात है कि कल एच एन बहुगुणा की जयंती पर पूरा बहुगुणा परिवार मुख्यमंत्री धामी के साथ था ऐसे में अब अफरातफरी के हालात बन सकते हैं । कैबिनेट मंत्री सौरभ ने खुद पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव बताया गया है।

- आपको बता दें कि बीते कुछ घंटों से कैबिनेट मंत्री सौरभ अपने डिफेंस कॉलोनी आवास में है और खुद को क्वारेन्टीन किए हुए थे।शाम 6 बजे जब मेडिकल रिपोर्ट आई तब उन्हें पॉजिटिव बताया गया है। अब उनके निजी स्टाफ और परिजनों में बेचैनी है।
must read this – https://shininguttarakhandnews.com/congress-action-uttarakhand/

