Poonam Pandey Death : अश्लील बिंदास फोटो से सुर्खियां बनने वाली पूनम पांडे की मौत

Poonam Pandey Death  11 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मी पूनम पांडे के निधन की खबर हर तरफ छाई हुई है. विवादों से गहरा नाता रखने वाली पूनम के आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके ये जानकारी दी गई है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं. पूनम ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे.

 

2013 में रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death

खूब शोर शराबा और विवादों से गहरा नाता रखने वाली पूनम पांडे बेहद शांति से इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं. खुशमिजाज अंदाज और हमेशा चहकती रहने वाली पूनम की आवाज अब दोबारा फिर सुनने को नहीं मिलेगी. एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दावा किया गया है कि पूनम पांडे अब नहीं रहीं. 11 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मी पांडे ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया. लेकिन बेबाक और बिंदास पूनम इस बात से पूरी तरह से वाकिफ थीं कि चमक-धमक की दुनिया में खुद की पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं होने वाला था.


बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि साल 2013 में पूनम ने एक्टिंग की दुनिया में कदम फिल्म “नशा” से नहीं बल्कि शॉर्ट फिल्म “द अनकैनी” से रखा था. पूनम हमेशा से हीरोइन बनना चाहती थीं. पूनम कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था. इस शो में उनका एक बार फिर उनका बेबाक अंदाज देखा गया था.


मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी पूनम हमेशा विवादों में घिरी रहीं. 1 सितंबर, 2020 को पांडे ने मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की. 11 सितंबर को, पांडे ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि उसने उनके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी दी थी. यानी शादी के 10 दिन बाद ही पूनम की शादी उनके लिए सजा बन गई. एक्ट्रेस की शिकायत के बाद उनके पति को गोवा से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा भी हो गए थे. एक्ट्रेस ने अपने पति को एक मौका और दिया था और उनके साथ रहने का फैसला किया था.

पूनम पांडे जो भी करती हैं लोगों को पब्लिसिटी स्टंट ही लगता था. कुछ वक्त बाद बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन में पूनम ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उनके पति ने उनके बाल पकड़कर उनका सिर दीवार में मारा था और उनसे चेहरे पर घूंसे मारे थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था. इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने सैम से अपने रास्ते पूरी तरह से अलग कर लिए थे. पूनम की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही.

लड़का बन जाती हैं लड़कियां , ये है श्रापित गांव https://shininguttarakhandnews.com/la-salinas-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.