Delhi Metro Video सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें लोगों के बीच मामूली बहस से हाथापाई तक होती देखी जा सकती है। इस वजह से कई बार लोग दिल्ली मेट्रो की तुलना ‘बिगबॉस शो’ से करने से भी नहीं चूकते हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक ताजातरीन क्लिप इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें एक महिला मेट्रो में सीट को लेकर झगड़ती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया अलग अलग Delhi Metro Video

ये वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर शेयर किया गया है। इसे ‘सोनी कपूर’ (@ShoneeKapoor) नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में घटना के बारे में लिखा है- इस महिला ने एक लड़के को उठने के लिए कहा। जब उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया, तो वह जबरदस्ती उसके पास बैठ गई और तमाशा खड़ा कर दिया। पिछली बार, जितने मुझे याद है… अगर ये किसी आदमी ने किया होता तो असॉल्ट माना जाता।
वीडियो में एक महिला सीट को लेकर लड़ाई करती दिख रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो के अंदर काफी भीड़ है और सीट पूरी तरह से लोगों से घिरी है। इसके बाद महिला जबरदस्ती बैठते हुए कहती है- हमें क्या है हम भी बेशर्म बन जाएंगे… हमें क्या फर्क पड़ेगा। महिला शख्स को धमकाते हुए कहती है- आपको फर्क पड़ेगा, वो भी अभी नहीं, रात को। क्लिप में महिला आगे कहती है, हम नियम कायदों से चलने वाले लोग हैं।। हम रूल क्यों तोड़ें?
यूजर ने लिखा- अगर पुलिस ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं करना चाहती, तो कम से कम पुरुषों को किसी भी तरह से आत्मरक्षा करने की अनुमति देने चाहिए। डिंपल नामक एक महिला यूजर ने अपनी बात रखते हुए कहा- मुझे वास्तव में कुछ महिलाओं का वो व्यवहार पसंद नहीं है। जब वे दिखावा करती हैं कि पुरुषों की तुलना में उन्हें अधिक सम्मान और देखभाल मिलना चाहिए। अधिकांश लड़के अपनी मर्जी से महिलाओं को सीट दे देते हैं और अगर महिला ऐसा नहीं करती, तो वो बिल्कुल ठीक है।
डबल इंजन सरकार में दौड़ी लखनऊ दून वंदे भारत ट्रेन https://shininguttarakhandnews.com/vande-bharat-train/