Ramlala Murti आपको मनमोहक राम लला की प्रतिमा का दिव्य स्वरूप तो याद ही होगा जिसका दर्शन करने की होड़ अयोध्या में मची हुई है। इसको जीवंत रूप देने वाले अरुण योगिराज पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की हूबहू राम की छवि एक ब्यूटी पार्लर में तैयार की गयी है जिसको देख आप दोनों में फर्क करने में चकरा जायेंगे। अब पश्चिम बंगाल, आसनसोल के रहने वाले आशीष कुंडू व उनकी पत्नी रूबी कुंडू ने मिलकर एक बच्चे का ऐसा मेकअप किया, जो दिखने में एक दम अयोध्या में विराजमान रामलला की तरह ही दिखाई दे रहे हैं।
9 साल का बच्चा, एकदम ‘रामलला’ जैसा Ramlala Murti

दरअसल आशीष और रूबी कुंडू ने मिलकर एक महीने के अंदर 9 साल के बच्चे को अद्भुत व अकल्पनीय रूप दे दिया है। खुद से कुछ मेकअप का सामान तैयार किया और कुछ जरूर सामान बाजार से खरीदा। इसके बाद आसनसोल के मोहिसीला इलाके के रहने वाले आबीर दे नामक एक 9 साल के बच्चे का अयोध्या में विराजमान श्री राम लला का स्वरूप दे दिया।आशीष का कहना है कि 22 जनवरी 2024 को ही उनके मन में रामलला की मूर्ति बनाने की इच्छा थी लेकिन किसी कारण से वह ऐसा नहीं कर पाए। आशीष चाहते थे कि वह कुछ ऐसा करें कि वह राम लला के लिए कुछ ऐसा करें कि देश उन्हें देखे। इसके बाद उनकी मुलाकात 9 साल के अबीर से हुई।
आशीष ने अबीर के मां-बाप से हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि वह अबीर को भगवान राम का स्वरूप देने दें। अबीर के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसे बाद आशीष और उनकी पत्नी रूबी अपनी तैयारियों मे जुट गए। दिन रात एक कर दोनों ने अबीर को राम लला का स्वरूप देने लगे। आशीष अपनी पत्नी संग एक एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, दिन मे वह अपने पार्लर का काम देखते और रात को अबीर को रामलला का स्वरुप देने की तैयारियां करत। करीब एक महीने की मेहनत के बाद आशीष और रूबी अपने काम में सफल हो गए।
कोलकाता के कपल का अद्भुत कमाल
आशीष की माने तो अबीर को पहनाए गए गहने फोम से तैयार किए गए हैं ताकि वजन अधिक ना हो। जब अबीर, राम लला बनकर तैयार हुए तो देखने वाले हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये अयोध्या में स्थापित राम लला कि मूर्ती से इतर है। उन्हें लग रहा था जैसे ये जीवंत रामलला ही हैं। अब इलाके में आशीष और रूबी की खूब तारीफ हो रही है। इस अनोखी प्रस्तुति के बाद तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग इस प्रतिभा की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
हैरान कर देगी श्री झंडेजी की ऐतिहासिक परम्परा https://shininguttarakhandnews.com/jhanda-mela-2024/