Dowry Calculator एक तरफ दहेज को सामाजिक कुरीति बताया जाता है तो दूसरी तरफ दहेज के बिना शादियां कभी कभार ही देखी जाती हैं। शादी की बात आती है तो इसके साथ दहेज का आना तो अहम बात है कुछ लोग तो शादी ही दहेज के लिए करते हैं लेकिन कौन कितने दहेज के लायक है ये कोई तय सीमा नहीं होती है लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में दहेज कैलकुलेटर भी आ गया है। सार्वजनिक उपयोग के लिए यह ऑनलाइन उपलब्ध है। कोई भी डिटेल भरकर दहेज की रकम को जान सकेगा कि वह कितने दहेज के योग्य है। यह पेज ऑनलाइन लोड होते हैं और इंटरनेट का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सकता है।
ऑनलाइन उपलब्ध है दहेज कैलकुलेटर Dowry Calculator
सामान्य रूप से दहेज कैलकुलेटर ऑनलाइन उपलब्ध है। Shaadi.com पर एक ऐसा ही कैलकुलेटर लगभग एक दशक पहले विकसित किया गया था। Google.com जैसे सर्च इंजन्स पर भी दहेज कैलकुलेटर्स के पेज हैं। क्या आपने पहले कभी इसे आज़माया है ? यदि आप शादी करने की योजना बना रहे और ऑनलाइन एक साथी की तलाश कर रहे तो आपको वैवाहिक मंच का यह मदद कर सकता है।
आप अपनी प्रोफ़ाइल में मिलने वाले दहेज की गणना इससे कर सकते हैं। प्रारंभ में, दहेज कैलकुलेटर दर्शकों को उत्साहित करने के लिए एक सरल प्रश्न छोड़ता है: “आप कितने दहेज के लायक हैं?” इसके बाद साइट आपसे उम्र, पेशा, आय आदि जैसे विवरण मांगती है। हालांकि, दहेज कैलकुलेटर के कई पेज, दहेज के लिए हत्याओं का भयावह आंकड़ा देकर लोगों को दहेज मुक्त समाज की स्थापना का संदेश भी देते दिख रहे हैं।
साडी में देखिये मर्द प्रोफेसर का लेडीज़ अवतार https://shininguttarakhandnews.com/du-fashion-show/