देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
premchand yamunotri जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने यमुनोत्री मंदिर का दर्शन करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अग्रवाल ने यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल तीन दिन के जनपद भ्रमण पर हैं। आज दूसरे दिन अग्रवाल ने यमुनोत्री धाम जाकर सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद मंदिर में यमुना जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश के विकास तथा लोक कल्याण की कामना की।
यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार – अग्रवाल premchand yamunotri
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार यमुनोत्री धाम तथा इससे जुडे क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस क्षेत्र के लिए रोपवे, हेलीपैड निर्माण, वैकल्पिक मार्ग सहित अनेक विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। यमुनोत्री में घाट निर्माण तथा विभिन्न अवस्थापनाओं अन्य सुविधाओं के विकास और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी अग्रवाल ने तीर्थ पुरोहितों से विचार-विमर्श कर प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण पर स्थानीय लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अग्रवाल का स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण में हाथ बंटाया
कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने जंगल की आग को बुझाने का वीडियो भी आप देख सकते हैं जहाँ वो अलग ही अंदाज़ में आग बुझाते दिखे हांलाकि आपको आग नज़र नहीं आएगी लेकिन उनका ये प्रयास एक कोशिश लगी जिससे स्थानीय लोग भी इस कार्य में अपना योगदान दें इस दौरान वो सड़क तक पसरती आग को आगे फैलने से रोका।यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण पर जाते वक्त राड़ी टॉप क्षेत्र में जंगल में आग लगने के कारण आग पर काबू पाए जाने तक वाहनों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था। यमुनोत्री धाम को जा रहे कैबिनेट मंत्री की काफिला वहां पहॅुचा। सड़क के किनारों तक फैली चीड़ की पत्तियों के वनाग्नि की लपटें सड़क तक पसरता देख कैबिनेट मंत्री अग्रवाल भी अपने काफिले में शामिल लोगों के साथ हाथ में हरी टहनियों का झांपा लेकर आग बुझाने में जुट गए। सभी लोगों के साझा प्रयासों से जल्द ही इस स्थान पर वनाग्नि को काबू कर लिया गया।
एक अच्छे पिता कैसे बनें ? https://shininguttarakhandnews.com/parenting-tips-4/