amazing mother : बेटी होने तक बच्चे पैदा करती रहूंगी ! महिला की ज़िद

amazing mother  आपने ये तो सुना और देखा भी होगा कि भारत में ज्यादातर परिवार वंश चलाने के नाम पर बेटे की ख्वाइश रखते हैं। यहाँ तक कि लगातार बेटियां ही होने पर बहु को ताने भी सुनने पड़ते हैं। लोग बेटे की चाह में तरह-तरह के उपाय भी अपनाते है पूजा , हवन और मन्नतें भी करते हैं। कोई झाड़-फूंक और काले जादू के चक्कर में पड़ जाता है तो कोई गैर कानूनी रूप से टेस्ट कराने में भी पीछे नहीं हटता. लेकिन हम आपको अमेरिका की  एक ऎसी  महिला के बारे में बता रहे हैं जिसको बेटी चाहिए थी, जिसके चक्कर में उसने 10 बेटे पैदा कर डाले.

 

‘बेटी’ की चाह में पैदा कर डाले 10 बेटे ! amazing mother

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम यालेंसिया रोसैरियो (Yalancia Rosario) है. उसे हमेशा से ही एक बेटी चाहिए थी, लेकिन किस्मत कुछ ऐसी थी कि जब भी वो प्रेग्नेंट हुई, उसे बेटे ही हुए. आखिरकार 10वीं प्रेग्नेंसी में उसे बेटी मिल भी गई, फिर भी वो रुकने को तैयार नहीं है.अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली यालेंसिया रोसैरियो (Yalancia Rosario) की उम्र कुल 31 साल है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने एक बेटी की चाहत में कुल 9 बेटों को जन्म दिया. जब वे 10वीं बार प्रेग्नेंट हुईं, तो भगवान ने उनकी सुन ली. उनके जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें एक बेटी भी थी. सामान्य रूप से उन्हें यहीं रुक जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यालेंसिया अब चाहती हैं कि उनकी बेटी की एक बहन भी हो, इस आस में वो 11वीं बार फिर प्रेग्नेंट हैं.



सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है 10 बच्चों की माँ
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर काम करने वाली यालेंसिया का सबसे बड़ा बेटा जैमेल 13 साल का है. उसने 18 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था. यालेंसिया का कहना है कि उसे बड़ा परिवार बहुत पसंद है. हालांकि लोगों ने उसकी प्रेग्नेंसी और 12वें बच्चे को जन्म देने की बात सुनकर कहा कि वो पक्का सनकी है. इन बच्चों का भविष्य भी खतरे में हैं. इसके जवाब में यालेंसिया ने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो बनाया, जिसमें सभी बता रहे हैं कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं. किसी बच्चे ने कहा कि वो फायरफाइटर बनेगा, तो कोई पुलिस बनना चाहता है, कुछ दुकान खोलने, तो कुछ शेफ बनने की भी बात कह रहे थे. यहां तक कि एक बच्चे ने अमेरिका का प्रेसिडेंट बनने के लिए भी कहा.

QR कोड से दिमाग स्कैन करेंगे डॉक्टर्स , दिखेगा गूगल मैप जैसा https://shininguttarakhandnews.com/brain-qr-code/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.