Rain in Uttarakhand अगर आप देवभूमि आने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिये। क्योंकि उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है. मानसून पूरे प्रदेश को जमकर भिगो रहा है.वहीँ जगह जगह लैंड स्लाइड और भारी बारिश से जानलेवा घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने चार दिन तक तेज बारिश का अनुमान जताया है. यानी अगले चार दिन भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.ऐसे में आपके लिए सतर्क और अलर्ट को गंभीरता से लेना ज़रूरी है।
अगले चार दिन झमाझम होगी बारिश Rain in Uttarakhand

पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों के बीच झमाझम बादल जमकर बरस रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान सही साबित हो रहा है. 29 जून से पहले प्रदेशवासी गर्मी में पसीने से तर बतर थे. 29 जून को मानसून आने से अब बारिश जमकर भिगो रही है. बारिश को लेकर मौसम विभाग का जो अनुमान है, उसके अनुसार अगले चार दिन भी राहत नहीं मिलने वाली है.मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में कई दौर में अगले चार दिन भी तेज बारिश होगी. इस बार मानसून राज्य के कुमाऊं मंडल पर विशेष मेहरबान है. मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी से भी भारी बारिश होगी. बारिश के दौरान बादलों की तेज गर्जना होगी. बिजली चमकेगी. मौसम के इन तेवरों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है.हांलाकि इसी के साथ घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

