jhansi Lekhpal Richa एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। झांसी में लेखपाल बनते ही पत्नी ने कारपेंटर पति को छोड़ दिया। जबकि दोनों ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। झांसी कलेक्ट्रेट में बुधवार को नव नियुक्त लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान कारपेंटर नीरज विश्वकर्मा लेखपाल बनी अपनी पत्नी रिचा सोनी विश्वकर्मा को ढूंढते हुए पहुंच गया। नीरज को देखकर उसकी पत्नी रिचा ने उसे नजरंदाज कर दिया और प्रमाणपत्र लेकर वहां से चली गई। जबकि पत्नी को ढूंढते-ढूढते पहुंचे पति रो-रो कर गुहार लगा रहा है कि वह अपने घर वापस लौट आए।
लेखपाल बनते ही पत्नी ने शादी से किया इनकार jhansi Lekhpal Richa
जानकारी के मुताबिक, यह मामला झांसी से सामने आया है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने सवाल पूछे तो रिचा ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है। हालांकि, दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नीरज और रिचा दोनों शादी की रस्में निभा रहे हैं और रिचा की मांग भराई हो रही है। पति नीरज का कहना है कि उसने मजदूरी कर बड़ी मेहनत से अपनी पत्नी को सरकारी नौकरी की तैयारी कराई थी, लेकिन नौकरी मिलते ही वो मुझे छोड़कर चली गई। नीरज का दावा है कि रिचा सोनी और उसकी करीब ढाई साल पहले मध्य प्रदेश के ओरछा में लव मैरिज हुई थी।
दोस्त के घर पर हुई थी पहली मुलाकात
नीरज आगे कहता है कि वो कारपेंटर का काम करता है। आज से लगभग 5 से 6 साल पहले झांकी की ही सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा से उसकी मुलाकात दोस्त के घर पर हुई थी। उस वक्त वो बच्चों का पढ़ाने आती थी। दोनों मिलने लगे और फिर दोस्ती हो गई, जिसके बाद धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फरवरी, 2022 में ओरछा में शादी कर ली।
रिजल्ट आते ही घर छोड़कर चली गई पत्नी
नीरज ने बताया की रिचा से वो प्रेम करता था। नीरज ने बताया कि 2022 में दोनों ने ओरछा मंदिर में शादी भी की थी। इसके बाद उन्होंने सखी के हनुमान मंदिर में एक बार फिर से शादी की। बाद में दोनों को परिवार वालों ने उन्हें अपना लिया था और साथ रहने लगे। नीरज ने बताया कि उसने अपनी सारी कमाई अपनी पत्नी की पढ़ाई में लगा दिया। मजदूरी कर रोहित अपनी पत्नी रिचा की कोचिंग फीस जमा करता था। लेखपाल का रिजल्ट आते ही जनवरी 2024 में पत्नी उसका साथ छोड़ कर घर से चली गई। अब वह प्रेम विवाह भी स्वीकार नहीं कर रही है। नीरज ने बताया कि रिचा ने उसे धोखा देकर उससे किनारा कर लिया है।