ambani wedding आपने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें तो खूब देखी होंगी जहाँ दुनियाभर के टॉप सेलेब्रिटीज़ ठुमके लगाते नज़र आये थे। लेकिन एक शख्स ऐसे भी हैं जिन्हे ये कतई पसंद नहीं आया और उन्होंने इस आयोजन को फूहड़ करार देते हुए शादी में शामिल नहीं हुए। हम बात कर रहे हैं अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की जिन्होंने इस बार भी ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल हो सकता है. उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में इसलिए नहीं गए, क्योंकि वहां न केवल अमीरी का प्रदर्शन हो रहा था बल्कि फूहड़ ड्रेस पहनकर महिलाएं पहुंची थीं. पुरुष भी सूट-पैंट पहनकर कमर हिला रहे थे.
क्यों शादी में नहीं गए मोदी के माझी ambani wedding


“हम कह सकते हैं कि फूहड़ ड्रेस में वहां पर लोग थे. सारा अंग हम लोग देख रहे थे. वैसा हम अपनी बेटी और बहू को उस रूप में ले जाकर वहां रखते. जिस प्रकार से लोग सूट और पैंट पहनकर वहां पर जाकर कमर हिलाते या नाचते, वैसा हम करेंगे क्या? ऐसा हम नहीं सोचे कि वैसा होना मेरे लिए ठीक नहीं है. इसलिए हम उनको अलग से शुभकामनाएं भिजवा दिए हैं और न्योता हम भिजवा दिए हैं लेकिन हम इसलिए जाना उचित नहीं समझे कि उसी भव्यता और अमीरी के प्रदर्शन में एडजस्ट नहीं कर पाएंगे, इसलिए नहीं गए.”- जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में राजनीति, उद्योग, फिल्म, खेल और तमाम क्षेत्रों के दिग्गज शरीक हुए थे. बिहार से लालू परिवार के साथ-साथ बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. वहीं शादी के अगले रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. हालांकि जीतन राम मांझी की तरह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शादी समारोह में शामिल नहीं हुए.

