Congress News आखिर एक फ्रेम में आ ही गए दिग्गज कांग्रेसी

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –


Congress News लम्बे समय बाद सभी बड़े नेता एकसाथ दिखे वो भी जीत की मिठाई खाने को , मौका था उत्तराखंड की विधानसभा में बद्रीनाथ व मंगलौर उप चुनाव में विजयि कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन व लखपत बुटोला के शपथ ग्रहण का जिन्हे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलाई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी दिग्गज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कक्ष में इकठ्ठा नज़र आये जहाँ दोनों एमएलए को सम्मानित किया गया। ख़ास बात ये रही कि इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ विधायक ममता राकेश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना विजयी मुद्रा में एक दूसरे को मिठाई खिलाते नज़र आये जो आने वाले केदारनाथ उपचुनाव के लिहाज़ से एक सुखद संकेत हो सकता है।

प्रदेश की जनता की अपेक्षाएं कांग्रेस से -हरीश रावत Congress News


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस अवसर पर दोनों नव निर्वाचित विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से विधानसभा के भीतर पार्टी का संख्या बल भी बड़ा है और काज़ी निजामुद्दीन जैसे विद्वान व प्रखर वक्ता के आने से गुणात्मक वृद्धि भी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का को विश्वास बड़ा है वह पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश है।

पार्टी बड़े मनोबल के साथ उठाएगी जन सरोकारों के मुद्दे – प्रीतम सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में बड़े हुए मनोबल के साथ जन सरोकारों के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बद्रीनाथ व हरिद्वार जनपद के मंगलौर सीट जीतने का संदेश पूरे देश में गया है और लोकसभा चुनावों में भाजपा की अयोध्या की हार के बाद यह दूसरी बड़ी हार है जो उसके सनातन पर किए जा रहे प्रपंच पर जबरदस्त प्रहार है।


कांग्रेस विधानमंडल की ताकत में गुणात्मक वृद्धि- यशपाल आर्य

धस्माना ने कहा कि अब पार्टी को पूरी ताकत केदार नाथ उप चुनाव में लगानी है। नव निर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि उनकी जीत के पीछे जनता का आशीर्वाद और पूरी पार्टी की एकता सबसे बड़ा कारण है जिसके लिए वे जनता और सभी पार्टी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। नव निर्वाचित बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि बद्रीनाथ जी का आशीर्वाद व क्षेत्र की जनता के सहयोग से उनको जीत मिली है और वे पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के आभारी हैं कि पार्टी ने उन पर विश्वास जता कर टिकट दिया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश,विधायक गोपाल राणा,विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक आदेश चौहान, विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती , विधायक रवि बहादुर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुस्लिम भक्त की केदारनाथ तपस्या पूरी ! https://shininguttarakhandnews.com/ahmed-kedarnath/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.