UP Police उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवक पुलिस वाली लड़की के पीछे पड़ा है। वह उससे दोस्ती कर शादी करना चाहता है। जबकि युवती उसे बिल्कुल पसंद नहीं करती है। ऐसे में उसने आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में परेशान होकर उसने युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है।
प्रयागराज का है युवक UP Police
महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज का निवासी अंशुमान पांडेय उसे पिछले 5 महीनों से परेशान कर रहा है। उसने युवक से बात करने से साफ मना कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं मान रहा है। लड़की जब उसका फोन नहीं उठाती है तो वह हर बार नए नंबर से कॉल करता है। हद से ज्यादा परेशान होने पर पुलिसवाली ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।
फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
महिला पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसके कुछ फोटो को एडिट किया है। जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह जब भी फोन करता है। युवती से दोस्ती कर शादी करने के लिए दबाव बनाता है। लेकिन वह हमेशा शादी से इंकार करती है।
सनकी आशिक की संभावना
दरअसल कुछ आशिक सनकी टाइप के होते हैं। जो लड़की के मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं। ये युवक भी कुछ इसी तरह का नजर आ रहा है। जो पुलिसकर्मी के बार बार नंबर ब्लॉक करने के बाद भी नहीं मान रहा है। ऐसे आशिक को पुलिस ही ठीक कर सकती है। इसी कारण पुलिसवाली महिला ने अब एफआईआर दर्ज करा दी है।