Pregnancy आपको जानकार ये हैरानी ज़रूर होगी कि बीते कुछ सालों में भारत में महिलाओं का माँ बनना एक चुनौती बन चुकी है। एक्सपर्ट्स की माने तो गर्भधारण करने से लेकर शिशु के जन्म तक अनेकों मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। शारीरिक पार्टेशनियों में होने वाले ये नए नए बदलाव और परेशानियां अक्सर स्वस्थ बच्चे के जन्म में बड़ी अड़चने पैदा करते हैं जिसकी वजह से गर्भवती महिला को बार बार डॉक्टर्स के पास जाना पड़ता है और तो और बच्चे को कंसीव करने में भी महिला को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ जाती है।
महिलाओं को क्या करना चाहिए Pregnancy
खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों को गर्भधारण करने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने के लिए योग और आसनों का सहारा लेना एक बेहतरीन विकल्प होता है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ ऐसे आसनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसे आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट करना है, इससे आपके हार्मोनल संतुलन को सुधारने में मदद मिलेगी, पेल्विक एरिया में ब्लड का फ्लो बढ़िया होगा, शरीर के निचले हिस्से में मजबूती आएगी और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद मिलेगी,
कोबरा पोज ————
कोबरा पोज करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी दोनों हथेलियों को अपने सिर के पास रखें।
इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं।
अपने शरीर का सारा वजन अपनी हथेलियों पर डालें।
सांस अंदर खींचें और अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ पीछे खीचें।
इस दौरान आप का सिर बिल्कुल सांप के फन की तरह नजर आएगा।
इस स्थिति में करीब 15 से 30 सेकेंड तक रहें और फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
ऐसा पांच बार दोहराएं।
चक्की चलनासन————–
इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठ जाएं।
अब दोनों पैरों को आगे की ओर वी शेप में फैलाकर बैठ जाएं।
आप अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और उंगलियों को आपस में फसाएं।
जिस तरह से चक्की गोल-गोल घूमते हैं उसी तरह से हाथ को बाएं से दाएं की तरफ ले जाएं।
अब इस क्रिया को दूसरी तरफ दोहराएं।
इसे कम से कम दोनों तरफ से 5-5 बार दोहराएं।
कैट एंड काऊ पोज—————
जमीन पर मैट बिछा लें और घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
अब आगे की झुकते हुए हथेलियों को जमीन पर टिकाएं।
इस दौरान दोनों हथेलियों को ठीक कंधे के नीचे रखें।
दोनों घुटनों में भी थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और गहरी सांस लें।
सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को ऊपर की तरफ मोड़ें और नीचे देखें।
ऐसा कम से कम 5 बार दोहराएं।
मलासन—————-
मलासन योग करने के लिए आपको बैठने की स्थिति में आना है ।
इसके लिए आप घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को जमी पर टिकाएं।
अपनी जांघों को अपने धड़ से ज्यादा खोलें।
इस स्थिति में आप धीरे धीरे कुछ दूर चलें।
मलासन में 5 बार राउंड लगाएं।