History of Jalebi : जलेबी कैसे आई भारत ?

History of Jalebi हरियाणा की राजनीति में जलेबी छाई हुई थी । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना की मशहूर जलेबी खाई और मंच से जलेबी की फैक्ट्रियां लगाने, रोजगार दिलाने और निर्यात बढ़ाने का वादा किया। लेकिन नतीजों के बाद भाजपा ने जमकर जलेबी को ट्रेंड कराया और देश भर में बांटी। इस स्वादिष्ट मिठाई का भारत में सभी स्थानों पर एक अलग ही महत्व है, लेकिन आखिरकार जलेबी भारत में कैसे आई? इसका इतिहास बहुत पुराना और दिलचस्प है।

कहां से भारत पहुंची जलेबी ? History of Jalebi

भारत में जलेबी काफी लोकप्रिय मिठाई है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इसको चाव के साथ खाते हैं। कई जगहों पर मेहमान नवाजी करने के लिए लोगों को जलेबी खिलाई जाती है। इस मिठाई को बनाने के लिए मैदा, घी, दही और चीनी का इस्तेमाल होता है। स्वाद में लाजवाब होने से जलेबी को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान आदि कई देशों में खाया जाता है। हालांकि, विभिन्न जगहों पर इसको बनाने की विधि भी अलग-अलग है।

इसकी मिठास और थोड़े से खट्टेपन का मेल ही इसको स्वाद में अनोखा बनाता है। भारत में लोकप्रिय होने की वजह से कई लोगों को लगता है कि जलेबी सबसे पहले भारत में ही बनाई गई होगी। लेकिन आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं। जलेबी भारत की मिठाई नहीं है। जलेबी का इतिहास भी इसकी तरह ही घुमावदार है।

जलेबी की उत्पत्ति फारस (अब ईरान) से हुई है। इसे फारसी भाषा में जलिबिया कहा जाता है। मध्य पूर्व के दूसरे देशों में इस मिठाई को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इतिहासकार मानते हैं कि फारसी व्यापारियों, कारीगरों और मध्य पूर्वी आक्रमणकारियों के माध्यम से जलेबी भारत पहुंची। यीस्ट से बनने वाली चीजों का अरब देशों से संबंध है और वहां से यह स्वादिष्ट मिठाई यूरोप, जर्मनी और उत्तरी अमेरिका तक फैल गई। भारत में मध्यकाल में जलेबी पहुंची।

जलेबी का इतिहास?
जलेबी हिंदी शब्द नहीं है, बल्कि यह एक अरबी भाषा का शब्द है। इसका जिक्र मध्य कालानी पुस्तक “किताब-अल-तबीक” में मिलता है जलेबी का असली नाम जलिबिया है। भारतीय मूल में इसे लोग जल वल्लिका कहते थे। जल वल्लिका नाम इसके रस से परिपूर्ण और चाशनी में सराबोर होने की वजह से मिला था। हालांकि, बाद में इसका नाम जलेबी हो गया।

कैसे भारत पहुंची जलेबी?
बताया जाता है कि 500 साल पहले तुर्की आक्रमणकारियों के साथ जलेबी भारत पहुंची। भारत में इस मिठाई को खूब पसंद किया गया। आज के समय देशभर में लोग बड़े पैमाने पर जलेबी खाते हैं। यही नहीं भारत में कई जगहों पर जलेबी को दही, रबड़ी और दूध के साथ खाया जाता है। इसके अलावा जलेबी से मिलती जुलती एक मिठाई और भी काफी लोकप्रिय है। इस मिठाई को इमरती के नाम से जाना जाता है।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.