Safety Tips : सावधान ! गीजर के पानी में मत नहाना

Safety Tips उत्तराखंड के पहाड़ों से दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है।सर्दियां में आप ज़रूर कड़कड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए गर्म पानी से नहातेहोंगे हांलाकि कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से रोजाना नहाते हैं।सर्दियों में मौसम में नहाना सबसे बड़ा काम होता है।बदलती लाइफस्टाइल में आजकल हर किसी के घर में गीजर का यूज देखने को मिल जाएगा। हालांकि पहले कई लोग नहाने का पानी गर्म करने के लिए रॉड का इस्तेमाल करते थे जो कि अब बीते जमाने की बात हो चुकी है। लेकिन यहाँ हम आपको गीज़र से नहाने पर होने वाली हेल्थ प्रोब्लेम्स के बारे में बता रहे हैं।

सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान Safety Tips

ये अलग बात है कि सर्दियों में गीजर में कुछ ही मिनटों में पानी गर्म हो जाता है। गर्म पानी में नहाने से सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी पहुंचते है। इससे सेहत को खतरा हो सकता है, इसलिए  गर्म पानी में नहाने से सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं..

1.त्वचा को नुकसान-  गीजर के पानी में नहाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं ऐसा बताया जाता है। गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देता है,जिससे त्वचा रूखी, बेजान और खरीदारी  होने लगती है। इससे त्वचा पर दाग-धब्बे, खुजली और जलन हो सकती है।


2.बालों का तेजी से झड़ना- गीजर के गर्म पानी में नहाने से नहाने से बालों की सेहत पर गंभीर नुकसान हो सकते है।  गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर बना देता है। जिससे बाल आसानी से टूटने और झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी से सावधानी बरतें ।

3.हार्ट डिजीज में बढ़ोतरी- गीजर के पानी से नहाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है ऐसा बता. गया है। अक्सर गर्म पानी से नहाने पर ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) बढ़ जाता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे हार्ट बीट (हृदय की धड़कन) भी असामान्य हो सकती है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.