Rape Case आज के समय में लड़कियां और महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है. पहले माना जाता था कि बाहर जाने पर ही लड़कियों को खतरा होता है या फिर अनजान लोग ही लड़कियों पर बुरी नजर रखते हैं. लेकिन अब तो हालत ऐसी हो गई है कि ज्यादातर यौन शोषण के मामले घर के अंदर से ही सामने आते हैं.उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाली सोलह साल की एक लड़की ने जब थाने में अपनी कहानी सुनाई तो थानेदार भी हैरान रह गया. उसकी कहानी सुनने के बाद थाने में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ज़माना इतना खराब हो गया है कि एक सगा पिता अपनी ही बेटी की अस्मत लूटने में लग गया.
मां की मौत के बाद शुरू हुआ सिलसिला Rape Case

लड़की ने थाने में अपने पिता के खिलाफ मामला दर्द करवाया. मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की मां की मौत दस साल पहले हो गई थी. उस समय बच्ची मात्र छह साल की थी. जैसे-जैसे लड़की बड़ी हुई, उसके पिता की नियत बिगड़ने लगी. काफी समय से वो अपनी ही बेटी का रेप कर रहा था. जब बेटी विरोध करती तो वो मारपीट करता था.

पंचायत भी गया था मामला
पिता द्वारा रेप की शिकायत लड़की ने अपने घरवालों को दी थी. तब मामला पंचायत तक गया था. उस समय पंचों ने शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया. लेकिन शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वो लगातार अपनी बेटी का रेप कर रहा था. अब लड़की ने पुलिस में पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और इंसाफ की गुहार लगाई है.
शाहरुख़ खान के जाल में फंसी हिन्दू लड़की का खुलासा ! https://shininguttarakhandnews.com/love-jihad-case-in-india/

