Google trends 2024 : गूगल से लोगों ने पूछे अजब गजब सवाल

Google trends 2024जब भी किसी चीज के बारे में पता करना होता है या जानकारी लेनी होती है तो लोग सीधे गूगल बाबा के पास जाते हैं, जहां एक क्लिक पर तमाम तरह की जानकारी मिल जाती है. कुछ टॉपिक तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग इतना सर्च करते हैं कि ये गूगल की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. हर साल गूगल इन्हें लेकर अपनी रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि लोगों ने सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया. इस साल यानी 2024 की सालाना रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि लोगों ने स्पोर्ट्स, नई टेक्नोलॉजी और वायरल ट्रेंड में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाई.

अगर आपको को कुछ जानना होता है, तो आपको सबसे पहले गूगल की याद आती है। क्योंकि गूगल में आपको एक सवाल के कई तरह के जवाब मिलते हैं। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं? रिपोर्ट की मानें, तो गूगल से हर माह करीब 30 लाख से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। आइए ग्लोबल सर्च वॉल्यूम और कॉस्ट पर क्लिक डेटा के आधार पर तय किए गए टॉप ट्रेंड्स के बारे में..

इन सवालों को किया गया सर्च

रिपोर्ट की मानें, तो, सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है कि मेरा IP एड्रेस क्या है? इसे करीब 33. 5 लाख बार सर्च किया गया है। वोट देने के लिए रजिस्टर कैसे करें? इस सर्च को 12.2 लाख बार सर्च किया गया है। टाई कैसै कैसे बांधते हैं? इसे – 6.7 लाख लोगों ने सर्च किया है।

टॉप ट्रेंडिंग सवाल
वजन कैसे कम करें?
मदर डे कब है?
एक साल में कितने सप्ताह होते हैं?
फादर्स डे कब है?
क्या मैं इसे रन कर सकता हूं?
प्रेग्नेंट कैसे होते हैं?

पूछे गए ये अजीबो-गरीब सवाल

ग्लोबल सर्च वॉल्यूम के हिसाब से Mondova डॉट कॉम ने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें पिछले 6 माह के टॉप ट्रेडिंग को शामिल किया गया है। इसमें पैसे कैसे कमाएं? पेट की चर्बी कैसे कम करें? और मेरा फोन कहां है? जैसे सवाल शामिल हैं। गूगल से हर माह 30 लाख से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। गूगल के मुताबिक, सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है ‘मेरा IP एड्रेस क्या है?’। अन्य टॉप सर्च सवालों में ‘वोट देने के लिए रजिस्टर कैसे करें?’ और ‘टाई कैसै कैसे बांधते हैं?’ शामिल हैं। गूगल हर साल टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक जारी करता है।

सबसे ज्यादा ये पूछा कि “लोकसभा चुनाव में वोट कैसे दें”.Google trends 2024

जब भी किसी चीज के बारे में पता करना होता है या जानकारी लेनी होती है तो लोग सीधे गूगल बाबा के पास जाते हैं, जहां एक क्लिक पर तमाम तरह की जानकारी मिल जाती है. कुछ टॉपिक तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग इतना सर्च करते हैं कि ये गूगल की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. हर साल गूगल इन्हें लेकर अपनी रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि लोगों ने सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया. इस साल यानी 2024 की सालाना रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि लोगों ने स्पोर्ट्स, नई टेक्नोलॉजी और वायरल ट्रेंड में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाई.

इन चीजों में लोगों की दिलचस्पी
गूगल की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में लोगों ने तमाम तरह की चीजों को लेकर सर्च किया. जनमें ज्यादातर सब्जेक्ट स्पोर्ट्स से जुड़े हुए थे. इसके अलावा लोगों ने अमेरिकी चुनाव, ब्लॉकबस्टर फिल्में, वायरल ट्रेंड और स्टाइल जैसी चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया. भारत की अगर बात करें तो लोगों के लिए AQI और भीषण गर्मी चिंता का विषय बनी. हर साल भारत में अक्टूबर से नवंबर के महीने में पॉल्यूशन अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच जाता है, यही वजह है कि लोग ये जानने में दिलचस्पी रखते हैं कि एयर क्वालिटी इंडेक्स कितना है.

चुनाव और फिलिस्तीन भी शामिल

पॉल्यूशन की चिंता के अलावा भारत में त्योहारों, फूड और राजनीतिक सवालों ने भी गूगल की रिपोर्ट में जगह बनाई है. इनमें सबसे ज्यादा ये पूछा गया कि “लोकसभा चुनाव में वोट कैसे दें”… इसके अलावा फिलिस्तीन में तनाव जैसी चीजों में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई. लोगों ने ऑल आईज ऑन रफाह को खूब सर्च किया. लोकसभा चुनाव नतीजे जानने के लिए भी लोगों ने गूगल का रुख किया और “इलेक्शन रिजल्ट 2024” कीवर्ड खूब सर्च हुआ , इसके अलावा क्रिकेट भी सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉपिक में शामिल रहा. लोगों ने आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर गूगल का सबसे ज्यादा रुख किया, यही वजह रही कि इसे ओवरऑल कैटेगरी में नंबर दो की जगह मिली.

राधिका मर्चेंट हुईं सबसे ज्यादा सर्च

अब अगर उन हस्तियों की बात करें, जिन्हें लोगों ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया तो इनमें सबसे ऊपर अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का नाम है. इनकी शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रही और देश-दुनिया के तमाम सितारे एक जगह देखे गए. फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो लोगों ने एथलेसिएर, विंटेज कपड़े, कैप्स और लेयरिंग सबसे ज्यादा सर्च कीं, लोगों ने गूगल से ये भी पूछा कि “क्या स्किनी जींस फिर से स्टाइल में हैं?”

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.