Savin Bansal देहरादून की कमान सम्हालते ही फुल एक्शन मोड में अपनी करते हुए डीएम सविन बंसल अब लोगों को राहत भी पहुंचा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब पीड़ित फ़रियाद के साथ साथ समाधान का शुक्रिया भी कहने डीएम दफ्तर पहुँच रहे हैं जिनको बड़े सम्मान से खुद डीएम बंसल देते दिख रहे हैं। जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर आई 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम सविन बंसल से मिलकर अभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने महिला का अविवादन स्वीकार किया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
फरियादियों को त्वरित मिल रहा है समाधान Savin Bansal

70 वर्षीय महिला ने डीएम से मिलकर आभार व्यक्त किया
चन्दरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आई कि वह बीमार रहती है, उनके पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले लोगों ने अवैध फूड स्नैक्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है जो शहर भर में बिना अनुमति के सप्लाई कर रहे हैं, सुबह 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक अत्यंत शोरसराबा एवं आंवाछित तथ्यों का आवागमन रहता है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पढ़ रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच उपरांत अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील कराया गया।
मैडम आफरा को आया मज़ा ! https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhandi-food-in-world-ayurveda-expo-2024/