Illegitimate child property right : अवैध सम्बन्ध से पैदा औलाद को मिलेगा जायज़ हक़ – कोर्ट – 1 Positive World

Illegitimate child property right केरल हाईकोर्ट ने एक युवक को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सेदार नहीं माना, क्योंकि उसके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। युवक का जन्म लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि…दोनों की शादी भले ही न हुई हो, लेकिन दोनों लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह ही साथ रहे हैं। ऐसे में अगर DNA टेस्ट में यह साबित हो जाए कि बच्चा उन दोनों का ही है, तो बच्चे का पिता की संपत्ति पर पूरा हक है।

Illegitimate child property right महंगे पड़ेंगे फिजिकल रिलेशन

Illegitimate child property right
Illegitimate child property right
  • यह तो बात हुई लिव इन रिलेशनशिप के दौरान पैदा हुए बच्चे की, लेकिन उन बच्चों की संपत्ति अधिकार का क्या, जो बिना शादी के, तलाक के बाद या फिर दूसरी शादी से पैदा होते हैं। कानून बच्चों को लेकर संपत्ति के अधिकार पर क्या कहता है? इस बारे में हमने बात की फैमिली और क्रिमिनल लॉ एक्सपर्ट से

Illegitimate child property right तो चलिए एक-एक सवालों के जवाब जानते हैं…

1. सवाल: पति-पत्नी साथ रहते हैं। पति का दूसरी महिला से अफेयर है और उससे बच्चा पैदा हो जाए तो संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा?


जवाब: ऐसे में 2 तरह की संपत्ति गिनी जाएगी

पहली जो पिता (पति) ने खुद बनाई है। दूसरी जो पिता को उनके माता-पिता से मिली है। शादी के बाद पैदा हुए बच्चों का पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार होगा। दादा-दादी की संपत्ति पर भी पूरा अधिकार होगा। अफेयर के दौरान पैदा हुए बच्चों का…Illegitimate child property right हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 16 के तहत सिर्फ पिता की संपत्ति पर अधिकार होगा। दादा-दादी की संपत्ति पर अधिकार होगा या नहीं, इसका फैसला अभी सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।


2. सवाल: पहली पत्नी से 2 बच्चे हैं और तलाक नहीं हुआ है। किसी दूसरी महिला से अफेयर था और उससे 1-2 या इससे ज्यादा बच्चे हैं। तब क्या होगा?
जवाब- ऐसी सिचुएशन में ऊपर लिखे नियमों के अनुसार ही संपत्ति का बंटवारा होगा और सभी बच्चों को पिता की संपत्ति पर बराबर हिस्सा मिलेगा, लेकिन अगर पिता ने वसीयतनामा लिखा है तो वसीयत में जिनका नाम लिखा है सिर्फ उनका ही संपत्ति पर अधिकार होगा।

  • पिता ने वसीयत में पत्नी के बच्चों को पूरी संपत्ति दे दी है। तब बिना शादी के पैदा हुए बच्चों को संपत्ति नहीं मिलेगी। अगर पिता ने पूरी संपत्ति बिना शादी के पैदा हुए बच्चों के नाम लिख दी है तो पत्नी के बच्चों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा।

Illegitimate child property right ऐसे ही रेप, नाजायज संबंध से पैदा हुए बच्चे भी हैं हिस्सेदार

3. सवाल: पहली पत्नी से 1 बच्चा है। तलाक के बाद दूसरी पत्नी से 2 बच्चे हैं तो पिता की संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा?

जवाब: लीगल मैरिज से जन्म लेने वाले बच्चों का माता-पिता और दादा-दादी की संपत्ति पर बराबर का अधिकार होगा। किसी को कम या किसी को ज्यादा संपत्ति नहीं मिलेगी।

Illegitimate child property right सवाल: रेप की वजह से जन्म लेने वाले बच्चे का बायोलॉजिकल पिता की संपत्ति पर क्या अधिकार है ?

  • जवाब : 2015 में एक मामला आया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अपने एक आदेश में कहा था कि रेप के कारण जन्मे बच्चे का अपने बायोलॉजिकल पिता की संपत्ति में अधिकार होता है। हालांकि यह अधिकार पर्सनल लॉ का विषय है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह बच्चा या बच्ची उस बायोलॉजिकल पिता की नाजायज संतान के तौर पर ही देखी जाएगी। अगर बच्चा या बच्ची को कोई गोद ले लेता है तो फिर उसका बायोलॉजिकल पिता की संपत्ति में अधिकार खत्म हो जाता है।

पढ़िए रोचक खबर में – पोर्न साहित्य नहीं FIR https://shininguttarakhandnews.com/vulgarity-in-fir-court/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.