Priyanka Daughter Miyara प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मियारा आज 20 साल की हो गयी है। लाइमलाइट से दूर रहने वाली मियारा को पिता ने काफी खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। रॉबर्ट ने मियारा के बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरों को एक प्यारे से कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।
Priyanka Daughter Miyara मियारा को अलग अंदाज में किया विश

- Priyanka Daughter Miyara कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा की बेटी मियारा आज 20 वर्ष की हो गई हैं। पिता रॉबर्ट वाड्रा ने मिराया को काफी खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। रॉबर्ट ने मियारा की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इन्हें एक प्यारा सा कैप्शन दिया। मिराया की तस्वीरों से पता चलता है कि वह घूमने-फिरने की काफी शौकीन हैं और वो बहुत स्टाइलिश भी हैं.

- रॉबर्ट लिखते हैं – ‘तुम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो, साथ ही हिम्मत ना हारने वाली, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली बेटी हो। तुम हर किसी के साथ अच्छे से दोस्ती और रिश्ते निभाती हो। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, ‘मुझे तुम पर बहुत नाज़ है। मुझे यकीन है कि यह साल तुम्हारे लिए कई नए अवसर लेकर आएगा, जो काफी मजेदार रहने वाला है। उम्मीद करता हूं ये तुम्हारा अब तक का सबसे अच्छा वर्ष हो और हमारा प्यार, दोस्ती और बॉन्ड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाए,’प्यारी मियारा।’
Priyanka Daughter Miyara- Priyanka Daughter Miyara बता दें कि प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मियारा है जबकि बेटे का नाम रेहान है। जिसकी उम्र 21 साल है। दोनों बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ काफी करीब है।
पढ़िए खबर में – जंक फ़ूड वाला मंदिर https://shininguttarakhandnews.com/temple-burger-prasad/

