Night Bazar In Kashi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को देंगे नाइट बाजार की सौगात और एक बेहतरीन तरीके से नए तरीके की लाइफस्टाइल से दो चार होंगे यूपो के लोग , जानते है क्या है पीएम मोदी का मिडनाइट प्लान , तो चलिए हम बता देते हैं।
Night Bazar In Kashi मोदीराज का कमाल

- Night Bazar In Kashi योगी सरकार काशी में बेकार पड़ी जगहों को खूबसूरती से उपयोग कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है. इसी के तहत अब लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में बाजार सजेगा. इसमें काशी की कला व संस्कृति की झलक दिखेगी साथ ही बनारसी खान पान का स्वाद भी मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान वाराणसी को नाइट बाजार की सौगात दे सकते हैं.

- Night Bazar In Kashi उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं. योगी सरकार काशी में बेकार पड़ी जगहों को खूबसूरती से उपयोग कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए सरकार ने फ्लाईओवर के नीचे अनुपयोगी पड़ी जगहों को सजा सवांर कर सुविधा युक्त करते हुए उपयोगी बना दिया है. अब लहरतारा-चौकाघाट फ्लाई ओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में बाजार सजेगा, यहां काशी की कला व संस्कृति दिखेगी. इसके साथ ही बनारसी खान पान का स्वाद मिलेगा. के सात जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी दौरे में इसका लोकार्पण किया जाना संभव है.

- Night Bazar In Kashi खाली पड़ी जगह अक्सर अतिक्रमण का शिकार हो जाती हैं, लेकिन योगी सरकार अब ऐसा नहीं होने देगी. सरकार ने अर्बन प्लेस मेकिंग के तहत ऐसी जगह रोजगार के लिए उपलब्ध कराते हुए उपयोगी बनाने की तैयारी शुरू की है. वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में बाजार विकसित हो रहा है और यहां जनता के लिए सुविधा युक्त चीजें बनी हैं, जिसकी लागत क़रीब 10 करोड़ है.

- Night Bazar In Kashi वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा. दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग, इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखने लगी है. आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फाउंटेन, पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर का प्रावधान है. इसके अलावा इंग्लिशिया लाइन के पास से लहरतारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानें, फूड कोर्ट, ओपन कैफे आदि होंगे, जहां यात्रियों व दर्शनार्थियों की जरूरतों के सामान के साथ ही बनारसी व्यंजन खाने को मिलेगा. सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग, पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग व अन्य संसाधन विकसित हुए हैं।

Night Bazar In Kashi ट्रैफिक के सुगम संचालन की रणनीति
- Night Bazar In Kashi वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि यहां पर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन होने से यातायात का दबाव अधिक रहता है. ट्रैफिक के सुगम संचालन व प्रबंधन के लिए निर्धारित ट्रैफिक सर्कुलेशन की स्कीम बनाई गई है. जिसके आधार पर जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक साइनेज, मीडियन यू-टर्न, पिक-अप और ड्रॉपिंग के लिए निर्धारित स्थान, ई रिक्शा चार्जिंग पॉइंट आदि की भी सुविधा होगी.
खबर में पढ़ें – IAS ने दिया इस्तीफ़ा https://shininguttarakhandnews.com/ias-resign-daulat-desai/

