Special Story By : Abhilash Khanduri < Uttarakhand
Nicholas Pooran Century अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बार फिर गेंदबाजों पर कहर ढाया है. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने त्रिनिडाड में चल रही टी10 लीग (Trinidad T10 League) में ताबड़तोड़ शतक लगाया. पूरन ने महज 37 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोके. अपनी शतकीय पारी में पूरन ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए.
Nicholas Pooran Century पूरन ने महज 37 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोके

मतलब उन्होंने बाउंड्री के दम पर ही 84 रन ठोक दिए. बता दें निकोलस पूरन को हाल ही में आईपीएल 2022 ऑक्शन में 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत मिली है. आईपीएल 2022 में अब वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और Nicholas Pooran Century की ऐसी बल्लेबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को जरूर खुश कर दिया होगा.

त्रिनिडाड टी10 लीग में लेदरबैक जायंट्स के लिए खेल रहे Nicholas Pooran Century ने एकतरफा अंदाज में अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई…. Nicholas Pooran Century स्कारलेट आबिस स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 128 रन बनाए थे. जवाब में लेदरबैक ने 9 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली. निकोलस पूरन ने सेंचुरी जड़ी और उनके साथ कामिल पूरन ने 11 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए…..
ये भी पढ़ें – यूक्रेन में भारतीय स्टूडेंट की मौत https://shininguttarakhandnews.com/indian-student-naveen-dead-in-ukraine/

