Benefits Of Crying बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं, जिसके चलते छोटी-छोटी चीज में रोने लग जाते हैं। बात खुशी की हो या गम की, आंसू आना आम है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको लगता है कि रोना और आंसू आना सेहत के लिए कितना खराब होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आंखों से निकले आंसू सेहत के लिए नुकसान नहीं, बल्कि काफी फायदेमंद हो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंखों के आंसू को क्यों नहीं रोकना चाहिए। इसके साथ ही आंसू निकलने के क्या फायदे होते हैं।

जब भी इंसान को दुख या फिर ज्यादा खुशी महसूस होती है तो वह रोने लगते हैं और उनके आंखों से आंसू आ जाते हैं. क्या आपने कभी सोचा कि रोते वक्त आंस से आंसू क्यों आते हैं? रोना भले ही किसी को पसंद न हो लेकिन प्यार और दुख के ऐसे कई मौके आते हैं जब लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. इंसानों के आंखों से आंसू किसी दुख, परेशानी या बेहद खुशी के मौके पर ही नहीं आते हैं, बल्कि ये किसी खास गंध या चेहरे पर तेज हवा के लगने के वजह से भी आते हैं. आखों में आंसू आने की वजह पूरी तरह वैज्ञानिक है.

मन हल्का होता है Benefits Of Crying
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ये कहते हैं कि अगर आप रोते हैं तो आपका मन हल्का हो जाता है। जी हां, एक्सपर्ट के अनुसार यह सही है कि अगर आप गम या खुशी में रोते हैं तो आपका मन हल्का होता है। इसके साथ ही ये मन की दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे भारी मन हल्का हो जाता है।
तनाव कम होता है
ऐसे बहुत से लोग हैं जो बात-बात पर रोने लग जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार आंसू, स्ट्रेस हार्मोन्स को राहत देते हैं, जिससे तनाव काफी हद तक कम हो जाता है। इसके साथ ही जब ये हार्मोन आपके शरीर से निकल जाते हैं तो आपको बेहतर महसूस होना शुरू हो जाता है।ऐसा माना जाता है कि रोने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। इसके साथ ही आंसुओं में न केवल पानी होता है, बल्कि प्रोटीन और कई अन्य पदार्थ भी होते हैं जो तनाव के दौरान शरीर में जमा हो जाते हैं। रोने से ये बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो जाता है।

इमोशनल कनेक्शन बनता है
अगर हम रोते हैं तो इससे दूसरों के साथ एक इमोशनल कनेक्शन बन जाता है। इसके साथ ही रोने से आमतौर पर आपके आस-पास के लोगों से सपोर्ट मिलता है, जिससे वो आपके और भी करीब आ सकते हैं।रोने से सांस बेहतर होती है। रोते समय हम अक्सर गहरी सांसें लेते हैं, जो शरीर को आराम देने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही इससे मन के साथ शरीर को भी आराम मिलता है।

