Nainital Police ऑपरेशन रोमियों की कमान SSP मीणा ने थामी

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Nainital Police टूरिस्ट डेस्टिनेशन और प्रदेश का सबसे व्यस्त हिल स्टेशन नैनीताल महिलाओं और सैलानियों के लिए सौ फ़ीसदी सुरक्षित और सुकून भरा हो इसके लिए मित्र पुलिस दिन के उजाले में ही नहीं बल्कि रात की ठंडी और अँधेरी सड़कों पर गलत नीयत से घूम रहे लफंगों , मजनूबाज़ों और नशाखोरों को दबोच रही है। वजह है कि दूर दूर से नैनीताल की वादियों में सुकून से कुछ वक़्त गुजारने आये सैलानी और स्थानीय लोग ख़ास कर लडकियां और महिलाएं किसी अप्रिय घटना से परेशान न हो सकें और उन्हें सेफ महसूस कराया जा सके। लिहाज़ा खुद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कमान सम्हाली और निकल पड़े देर रात सड़कों पर

एसएसपी मीणा ने अराजकतत्वों पर कसा शिकंजा Nainital Police

Nainital Police

आपको बता दें कि अपराधों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में रोजाना सख्त चेकिंग अभियान चल रहा है। नैनीताल पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।सतर्कता बढ़ाने के लिए एसएसपी मीणा ने खुद आधी रात शहर में चेकिंग का निरीक्षण कर पुलिस टीम को मौके पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध नशे की तस्करी, अपराधी गतिविधियों की रोकथाम, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे खतरों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से नकेल कसी जाए।

चैकिंग की आधी रात स्वयं मौके पर जाकर की पड़ताल
इसी कड़ी में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के धोबी घाट टीपी नगर मंडी जेल रोड चौराहा ठंडी सड़क, थाना काठगोदाम- पनचक्की चौराहा, थाना मुखानी– पीली कोठी थाना बनभूलपुरा– शनि बाजार, थाना भीमताल– विकास भवन, कार्की गांव, ब्लॉक रोड, नौकुचिया ताल रोड, थाना चोरगलिया– गोलापार क्षेत्र कस्बा चोरगलियां, मल्लीताल–बारा पत्थर, रिक्शा स्टैंड, रामनगर– लखनपुर, कोसी बैराज, गर्जिया, बेतालघाट–अमेल तिराहा, थाना भवाली– रामगढ़ तिराहा, भवाली चौराहा, खनस्यू–सिमलिया बैंड, मीणी खनस्यू बाजार, थाना कालाढूंगी– नैनीताल तिराहा, मुक्तेश्वर–धानाचूली बैंड, तल्ला धनाचूली, लालकुआं– थाना गेट, रेलवे तिराहा, कस्बा क्षेत्र, तल्लीताल–डांट, माल रोड, इंडिया होटल आदि स्थानों पर चैकिंग की गई।

नशा करने वाले 52 लोगों पर कार्यवाही,18 वाहन सीज
चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 416 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,10,600 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया।शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। बिना हेलमेट की वाहन चलाना-31, शराब पीकर वाहन चलाना-05, ओवरस्पीड- 16, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाना- 07, वाहन सीज- 18, डीएल निरस्तीकरण- 09 , चेकिंग के दौरान होटल ढाबे में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

चैकिंग का उद्देश्य है अपराधियों पर अंकुश और जनता में विश्वास बढ़ाना – मीणा

एसएसपी मीणा ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पुलिस पूरी निष्ठा से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। उन्होंने जनता से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण समाज निर्माण में सहभागी बनें। हम भी उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड आने वाले टूरिस्टों को सिर्फ नैनीताल ही नहीं अन्य स्थानों पर भी पुलिस के द्वारा नैनीताल की तरह ही मित्रवत सहयोग का एहसास होगा।

कौन है काठमांडू सिटी के मेयर बालेन शाह ? https://shininguttarakhandnews.com/balen-shah-nepal-prime-minister-candidate/