Dehradun रात भर आपदा प्रबंधन में जुटे रहे ADM केके मिश्रा

आशीष तिवारी की रिपोर्ट —

Dehradun स्मार्ट देहरादून में आधी रात आई आपदा का मंजर गुजर गया और रह गए उसके निशान और आपदा से लड़ने वाले वो योद्धा जिनके जीवट कार्यशैली ने कुदरत के कहर से जमकर लोहा लिया और लोगों के सामने सुरक्षा दीवार बनकर खड़े हो गए। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून के अनुभवी और संवेदनशील अफसरों में शुमार किये जाने वाले एडीएम केके मिश्रा के नेतृत्व और जज्बे को आपदा पीड़ित भी इसी वजह से सलाम कर रहे हैं।

Dehradun
देहरादून कचेहरी में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम में जिस अनुभवी अफसर ने रात भर जागकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित जिस धैर्य और कूल माइंड से पूरी रात सूझबूझ और अनुभव के साथ आपदा राहत और तालमेल के साथ विभागों की त्वरित कार्यवाही की कमान सभाली वो है एडीएम केके मिश्रा

जिनके साथ जुटी रही आपदा प्रबंधन की जुझारू टीम लिहाज़ा अगले दिन तक सकारात्मक नतीजे भी टीम ने दिए और खुद पीड़ितों ने कहा कि देहरादून के जिला आपदा प्रबंधन ने उनके राहत और बचाव के लिए हर तरह से मदद को साथ खड़े दिखाई दिए । इस दौरान एडीएम केके मिश्रा न सिर्फ कंट्रोल रूम से सभी घटना स्थलों पर रेस्क्यू कार्यो का पल-पल अपडेट लेते रहे बल्कि फील्ड में भी जमकर पसीना बहाया। यही वजह है कि समय रहते रात को ही लोगों को बचाने का मिशन शुरू हुआ और संभावित बड़े नुक्सान को कम से कम करने में टीम सफल हो सकी है।


डीएम के निर्देशन में रात भर एक्टिव रहे अधिकारी – केके मिश्रा

देहरादून के एडीएम वित्त एवं राजस्व के केके मिश्रा ने बताया कि आपदा की रात पूरा प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया था और वो खुद उन्हें मोबाईल और अन्य माध्यमों से जहाँ जहाँ से भी बारिश , मलबा और अन्य वजहों से नुकसान होने की खबर मिल रही थी वहाँ तत्काल टीमों को भेज रहे थे। इस दौरान सर्वोच्च प्रार्थमिकता लोगों को बचाकर सेफ जगह पर शिफ्ट करना था जो सफल रहा है। इसी वजह से बड़े जान माल से नुकसान को काफी हद तक टाला जा सका। उन्होंने बताया कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यो का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन होने से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान सफल हो सका है। इससे आपसी समन्वय कायम होने के साथ आपदा बचाव कार्यो के उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों का इस्तेमाल की बड़ी भूमिका रही है।