Mysterious Fort दिल्ली में बैठे हैं जिन्न , प्रेत और भूत !

Mysterious Fort देश में जहाँ भी आप जायेंगे अजीबोगरीब मान्यताएं , किस्से और रस्मो रिवाज आपको हैरान भी करेंगे और डराएंगे भी। लेकिन इनकी जड़ें इतनी गहरी हैं कि आप सवाल भी खड़े नहीं कर सकते हैं। आज बात दिल्ली वाले प्रेतों की बताते हैं जिनकी कहानी भी बेहद रोचक है। अगर आप दिल्ली में हैं और इतिहास और रहस्य में दिलचस्पी रखते हैं, तो फिरोजशाह कोटला किले की कहानी आपको चौंका देगी . मान्यता है कि इस किले में आज भी जिन्न रहते हैं और लोगों की इच्छाओं को पूरा करते हैं. लोग दूर-दूर से यहां अपनी फरियाद लेकर आते हैं,

 

यहां जिन्नों की मान्यता के कारण लोग आते हैं.Mysterious Fort


फिरोज शाह तुगलक ने 1354 ई. में अपने चाचा मुहम्मद बिन तुगलक से सत्ता छीनने के बाद इस किले का निर्माण करवाया था. उसी समय उन्होंने फिरोजाबाद शहर भी बसाया. किले का निर्माण यमुना के किनारे इसलिए किया गया ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके. इतिहास में इसे दिल्ली का छठा शहर भी माना जाता है.

जिन्नात और उनकी मान्यता

कुछ सालों से यहां जिन्नों के बसने की मान्यता है. बताया जाता है कि इमरजेंसी के समय लड्डू शाह नामक बाबा यहां रहकर शागिर्दों को जिन्नों की शक्तियों के बारे में बताते थे. उनके अनुसार, जिन्न लोगों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं.कोरोना से पहले किले के नीचे बने कमरों में लोग चिराग जलाकर अपनी फरियाद पढ़ते थे. अब भी गुरुवार के दिन लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं और अपनी परेशानियां जिन्नों के सामने रखते हैं.

 प्रेतों को चिट्ठी लिखकर इच्छाएं होती हैं पूरी

किले में एक महिला ने अपनी कहानी सुनाई. उसने बताया कि उसके पति की गंभीर बीमारी थी, लेकिन यहां आकर और अपनी अर्जी लगाने के बाद उसका परिवार खुशहाल हो गया. उसका बेटा भी घर लौट आया. ऐसी कहानियां केवल एक महिला की नहीं हैं, बल्कि दूर-दूर से लोग यहां अपनी उम्मीदें और समस्याएं लेकर आते हैं.सबसे चर्चित जिन्न है ‘लाट वाले बाबा’, जो 13.1 मीटर ऊंची मीनार-ए-जरीन में रहते हैं. हालांकि, इस मीनार तक जाने का रास्ता बंद रखा गया है (Mysterious Fort).

ASI के मुताबिक , किले में जिन्न वाली मान्यता लोगों की आस्था पर आधारित है. उनके पास इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है. उनका काम केवल देश की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा करना है.किले में पुरुष और महिलाओं के लिए कुछ नियम माने जाते हैं. माना जाता है कि ज्यादा इत्र लगाकर यहां नहीं आना चाहिए. लोग मानते हैं कि जिन्न इंसानों की तरह परिवार चला सकते हैं और हजारों साल तक जीवित रह सकते हैं.तो अगली बार जब आप दिल्ली जाएँ तो अपनी मुराद लेकर इस रहस्य्मयी किले का रोमाचंक अनुभव लेने जरूर जाइएगा।