
funny video कुछ घंटे पहले ही दशानन स्वाहा हुआ है। कहीं आंधी पानी ने रावण को ध्वस्त कर दिया तो कहीं पटाखों की गूंज में धू धू कर जल गया रावण लेकिन इस दौरान गजब के वीडियो भी देखने को मिले हैं। दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला का मंचन देशभर में धूमधाम से हुआ। लेकिन इसी रामलीला में एक ऐसी घटना घटी, जिसने रामायण के पाठ को ही बदल डाला। यहां रामायण का पौराणिक युद्ध असली ‘महाभारत’ में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलीला के दौरान रावण बने कलाकार का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो जाता है। जिसके बाद रावण राम से युद्ध करने के बजाय उस व्यक्ति से भिड़ जाता है और उस पर हमला करते हुए एक के बाद एक दनादन कई थप्पड़ बरसा दिए। रामलीला देखने आए दर्शक इस अनोखे युद्ध का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखे। वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसे देखते ही देखते लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया है। वीडियो पर लोग मीम्स बनाकर खूब मजे ले रहे हैं।सोशल मीडिया से साभार लिया गया वीडियो देखिये – https://www.instagram.com/reel/DPUivLkk9xv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=15d8e1c3-0692-4efa-9935-2b871505290f
रावण ने बरसाए थप्पड़
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रामलीला के दौरान रावण बने कलाकार का किसी शख्स के विवाद हो जाता है। इसके बाद रावण राम से युद्ध करने की जगह उस व्यक्ति से भिड़ जाता है और उस पर हमला करता है। रावण ने शख्स को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। रामलीला देखने आए दर्शक ने इस अनोखे युद्ध का वीडियो बान लिया।
अब यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि लाखों लोग इसे देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर लोग मीम्स बना रहे हैं। वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @akshayrohtak_ नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- उधर, युद्ध चरम सीमा पर है और इधर ये मनुष्य रावण से अकेले पंगे ले रहा।