Trending Post मंत्री का पीए सड़क पर बोला- ‘हैप्पी बर्थडे स्वीटी

Trending Post मंत्रियों की हनक तो आपने खूब पढ़ी सुनी और देखी होगी लेकिन के स्वास्थ्य मंत्री के निज सचिव की पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन ने राजनीति गरमा दी है। सड़क पर सेलीब्रेट हुए इस जन्मदिन में लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा गया और फिर सड़क पर ही जमकर आतिशबाजी भी की गई। जिसे लेकर अब कांग्रेस हमलावर हो गयी है। सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि…..”क्या हाईकोर्ट के नियम सिर्फ आम जनता के लिए है ? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या ?”

कांग्रेस ने पूछा…..क्या हाईकोर्ट के नियम सिर्फ जनता के लिए ? Trending Post

 

Trending Post
मामला छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़ा है जहाँ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव और चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर पत्नी का बर्थडे सेलीब्रेट करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. सड़क पर लग्जरी कार खड़ी कर उसके बोनट पर केक काटा गया और आतिशबाजी भी की गई.वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है. सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है और ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है. इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर कर कांग्रेस ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं. पटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया. क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?

मंत्री के सचिव की पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चर्चाओं में

जिसे लेकर अब सूबे की राजनीति गरमा गयी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियों पर जारी कर सरकार से सवाल पूछे। कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे मनाने को लेकर हाईकोर्ट के नियम पर जोर दिया। कांग्रेस ने इस वीडियों को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि…….”स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं। सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। पटाखे फोड़कर आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया। क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है ? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर कानून लागू नहीं होता क्या ?”


राजेंद्र दास ने कहा….कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद

वहीं इस मामले में राजेंद्र दास ने कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होने कहा कि……पहली बात तो चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे की सड़क नहीं है। दूसरी बात की पटाखे सड़क पर नहीं घर के सामने गली में फूटे हैं। वह भी पटाखे मैं नहीं फोड़ा हूं, यह पटाखे मेरे करीबी फोड़े हैं। केक भी सड़क पर नहीं काटा गया है। खैर राजेंद्र दास भले ही कितनी भी सफाई दे, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को घेरना शुरू कर दिया है। उधर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच चिरमिरी थाने में पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। हम इस तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं खबर मात्र मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।