Special Report By : Anita Tiwari ,. Dehradun

Uttarakhand Congress Dharna उत्तराखण्ड राज्य में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों तथा सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितता के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज सचिवालय के सामने धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय घेराव किया तथा अनियमितता व भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, आदेश चैहान सहित वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
Uttarakhand Congress Dharna : भर्तियों में भ्रष्टाचार पर एकजुट कांग्रेसियों

- Uttarakhand Congress Dharna प्रदर्शन के बाद इन नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण आंदोलन में प्रदेश के छात्र नेताओं, शिक्षित बेरोजगारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कहीं ना कहीं रोजगार को लेकर यह आंदोलन चरम सीमा पर पहुंचा और राज्य की प्राप्ति हुई। राज्य प्राप्ति के बाद उत्तराखंड प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी सेवा में अवसर न मिलने के कारण उनका भविष्य अधर में है जिसके कारण अधिकांश युवा कुठांग्रस्त है और भर्ती प्रक्रिया में हो रही लगातार धांधली के कारण आक्रोशित हैं और शिक्षित बेरोजगारों का मनोबल टूट रहा है।

- Uttarakhand Congress Dharna कांग्रेस पार्टी महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि निम्नलिखित मांगों पर यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये जांय। यू.के.एस.एस.सी में हाल में हुई संपन्न सभी भर्तियों में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जाए। नॉर्मलाइजेशन पद्धति को पूर्णतया समाप्त किया जाए एवं आगामी परीक्षाएं 11 पाली में कराई जाए। यू.के.एस.एस.सी एवं यू.के पी.एस.सी द्वारा भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।

- इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, वैभव वालिया, सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, मोहन भण्डारी, नवनीत सती, राॅबिन त्यागी, विनीत प्रसाद बंटू, भूपेन्द्र सिंह नेगी, सूरत सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, धर्मपाल, मुरली मनोहर, अमन गर्ग, प्रणीता बडोनी, आशा मनोरमा शर्मा, सुजाता पाॅल आदि शामिल थे।
खबर में पढ़ें – उमेश कुमार बने मित्र विपक्ष का बड़ा चेहरा https://shininguttarakhandnews.com/mla-umesh-kumar/

